फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिर्फ 18 दिन की डेटिंग के बाद की शादी, फिर टूटा सपना; पति ने उठाया इस एक्ट्रेस पर हाथ; जानें पूरा मामला

Wed, 10 Jun 2026 01:45 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Eva Grover: टीवी और फिल्म एक्ट्रेस ईवा ग्रोवर ने हाल ही में अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर एक बेहद भावुक खुलासा किया है। जानिए क्या है पूरा मामला। 

विज्ञापन
ईवा ग्रोवर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ईवा ग्रोवर ने हाल ही में बड़ा चौंकाने वाला खुलासा किया। उन्होंने बताया कि कैसे प्यार और शादी के सपनों के बीच उन्होंने जल्दबाजी में फैसला लिया और बाद में उन्हें एक दर्दनाक शादी का सामना करना पड़ा।

सिर्फ 18 दिन में लिया बड़ा फैसला

विज्ञापन

ईवा ने बताया कि उन्होंने अपने एक्स हसबैंड हैदर अली खान को सिर्फ 18 दिनों तक डेट किया था। इतने कम समय में उन्होंने शादी का फैसला ले लिया। 

उन्होंने कहा, ‘18 दिन में आप किसी इंसान को पूरी तरह नहीं जान सकते। शायद गलती सिर्फ उनकी नहीं, मेरी भी थी क्योंकि मैंने बहुत जल्दी फैसला ले लिया। उन्होंने मुझे प्रपोज किया। इसके बाद मैंने अपनी मां या किसी की कोई बात नहीं सुनी और उनके साथ चली गई। वो मेरे करियर का शुरुआती दौर था। हम दोनों अलग धर्मों से आते थे। इसके बावजूद 19वें दिन मैं उनके साथ चली गई और हमने शादी कर ली। 

शादी के बाद बदली हकीकत
शादी के बाद ईवा को धीरे-धीरे एहसास हुआ कि जिनसे उन्होंने शादी की है, वह वैसे नहीं हैं जैसा उन्होंने सोचा था। उन्होंने बताया कि उनके पति को बहुत ज्यादा गुस्सा आता था और उनका व्यवहार काफी आक्रामक था। ईवा ने यह भी स्वीकार किया कि उनके साथ शारीरिक हिंसा भी हुई।

ईवा ने कहा, ‘हां, वह हिंसक थे। मैं किसी खास दिन के बारे में बात नहीं करना चाहती, लेकिन उन्होंने मुझ पर हाथ उठाया है। 

विज्ञापन

ईवा ग्रोवर - फोटो : इंस्टाग्राम @realevagrover

बेटी बनी हिम्मत की वजह
ईवा ने बताया कि शादी के चार साल बाद उन्होंने रिश्ते को बचाने के लिए बच्चा करने का फैसला लिया, लेकिन इससे कुछ नहीं बदला। उन्होंने कहा, ‘बेटी के जन्म के एक महीने बाद ही मैं पूरी तरह टूट चुकी थी। तब मैंने फैसला लिया कि अब और नहीं सह सकती।’

उसी दौरान वह टीवी शो ‘वक्त बताएगा कौन अपना कौन पराया’ में काम कर रही थीं। उनके साथ काम करने वाले लोगों ने भी उनका साथ दिया और उन्हें इस रिश्ते से बाहर निकलने के लिए हिम्मत दी।

ये भी पढ़ें- Alpha: ‘अल्फा’ का टीजर हुआ रिलीज, आलिया भट्ट का दिखा दमदार एक्शन अवतार; बॉबी देओल ने दिया खतरनाक ट्विस्ट

परिवार ने दिया साथ
ईवा ने बताया कि जब उन्होंने अपनी मां से बात की, तो उनकी मां ने उन्हें खुले दिल से अपना लिया। उन्होंने आमिर खान के पिता ताहिर हुसैन को भी याद किया और कहा कि वह बहुत अच्छे इंसान थे, जो उन्हें समझाने की कोशिश करते थे और उनकी हालत देखकर भावुक हो जाते थे।  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें