अभिनेता आगे शशि कपूर को याद करते हुए भावुक हो गए और उन्होंने बताया कि, 'मैंने अपने करियर की शुरुआत श्याम बेनेगल, गोविंद निहलानी, गिरीश कर्नाड जैसी दिग्गजों के साथ की थी। अगर बात करें मेरी शुरुआती और कमर्शियल फिल्मों की तो शशि कपूर हाथ जोड़कर पृथ्वी थिएटर में मेरे पास आए, और पूछा, 'सर, क्या आप मेरी फिल्म में काम करेंगे?'
हरीश आगे कहते हैं, 'जब आपने ऐसे लोगों के साथ काम और हैंगआउट किया है। उनसे सीखा है, तो आप 'आज कल के चट्टे-बट्टे, बदतमीज लोग' को गंभीरता से कैसे ले सकते हैं। हर कोई ऐसा नहीं होता, लेकिन सोचिए, अगर डायरेक्टर और प्रोड्यूसर के पास मुझसे बात करने का वक्त ही नहीं है तो मैं उनके साथ कैसे काम कर सकता हूं। मुझे इन लोगों की परवाह नहीं है। और मैं भाग्य में विश्वास करता हूं, जो होना है वह होगा।'
हरीश पटेल ने मंडी, आंखें, क्रोध, मि. इंडिया जैसी तमाम हिंदी फिल्मों में काम किया है और 90 के दशक के मशहूर कलाकारों में से वो एक हैं। फिल्म इटरनल्स में उनके साथ जेम्मा चैन, एंजेलिना जोली, सलमा हायेक, कुमैल नानजियानी, रिचर्ड मैडेन और किट हैरिंगटन, सहित कई कलारकार मुख्य भूमिका में हैं।