फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'बेपरवाह' करेंगी ईशा तो पूनम पांडे ने खाई कसम

विज्ञापन
विज्ञापन
बॉलीवुड की हॉट अभिनेत्री में शुमार ईशा गुप्ता 'बेबी' में आइटम नंबंर करती नजर आएंगी। इस फिल्म में अक्षय कुमार एक सुपर कॉप की भूमिका में नजर आएंगे।
विज्ञापन


इस फिल्म में ईशा गुप्ता पर एक आयटम नंबर 'बेपरवाह' फिल्माया गया है। पहले यह फिल्म बिना किसी गाने के रिलीज होने वाली थी लेकिन रिलीज से कुछ ही दिन पहले इस गाने को फिल्म में प्रमोशन के लिए डाला गया है।

गाने को अभिश्री सेन कोरियोग्राफ करेगी, वहीं इसके बोल मनोज मुंताशिर ने लिखे हैं। मीत बद्रर्स के संगीत निर्देशन में अपेक्षा डांडेकर ने इसके लिए आवाज दी है। सस्पेंस, थ्रिलर और एक्शन से भरपूर फिल्म बेबी में अक्षय कुमार, तापसी पन्नू, राना डुग्गाबत्ती, अनुपम खेर और डैनी ने काम किया है।
विज्ञापन


फिल्म का निर्देशन स्पेशल 26 फेम नीरज पांडे ने किया है। फिल्म 23 जनवरी को रिलीज होगी।
Trending Videos
विज्ञापन

पूनम पांडे ने खाई एक नई कसम

मॉडल व अभिनेत्री पूनम पांडे अपने कामों से अक्सर चर्चा में रहती हैं। इस बार पूनम ने कसम खाई है कि वो किसी तरह के विवादों में नहीं पड़ेंगी। इसका कारण  पूनम बताती हैं कि उन्हे जो भी पाना है वह पा चुकी हैं।

पूनम पांडे अधिकतर विवादों में रहती हैं। लेकिन पूनम अब ऐसे सिगुफों से दूर होना चाहती हैं। उनका कहना है कि उन्होंने जो कुछ पाना था पा लिया है इसलिए अब विवादों से वे दूर रहेंगी। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि पूनम अपनी बात पर कब तक कायम रहती हैं?
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें