बॉलीवुड अभिनेत्री ईशा देओल हेमा मालिनी और धर्मेंद्र की बेटी हैं। स्टार किड होने के बावजूद ईशा का बचपन बेहद सामान्य रूप से गुजरा। इस बात का खुलासा अभिनेत्री ने खुद किया। हाल ही में दिए इंटरव्यू में ईशा ने खुलासा किया कि धर्मेंद्र और हेमा अपने समय के सबसे बड़े सितारे थे, लेकिन उस समय अभिनेत्री का बचपन सामान्य रहा, क्योंकि तब स्टार किड्स को इतनी तवज्जो नहीं दी जाती थी और न ही कोई भी वास्तव में इस स्थिति पर ध्यान देता था।