फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'काश वो मौजूद होते', धर्मेंद्र को पद्म विभूषण से सम्मानित किए जाने पर एशा देओल हुईं भावुक; लिखी दिल की बात

Tue, 26 May 2026 10:29 AM IST
Anju Bajpai एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Dharmendra Daughter Esha Deol Pens Emotional Note: अभिनेत्री और राजनेता हेमा मालिनी ने अपने दिवंगत पति धर्मेंद्र को मिले पद्म विभूषण पुरस्कार को स्वीकार किया। धर्मेंद्र की बेटी एशा ने आज सोशल मीडिया पर एक भावुक संदेश लिखा है। 
विज्ञापन
एशा-धर्मेंद्र हेमा - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोमवार शाम को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अलग-अलग क्षेत्रों के 131 लोगों को पद्म पुरस्कार 2026 से सम्मानित किया। इसमें भारतीय सिनेमा में 60 साल से ज्यादा का योगदान देने वाले दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र को पद्म विभूषण दिया गया। उनकी पत्नी और अभिनेत्री हेमा मालिनी ने राष्ट्रपति से यह पुरस्कार लिया। इसी पल को धर्मेंद्र और हेमा की बेटी एशा ने सोशल मीडिय पर शेयर कर अपनी भावनाएं शेयर की हैं।

विज्ञापन


Trending Videos

हेमा - फोटो : इंस्टाग्राम
बेटी एशा देओल ने लिखा भावुक नोट
पिता धर्मेंद्र को मिले इस बड़े सम्मान पर उनकी बेटी एशा देओल ने इंस्टाग्राम पर हेमा मालिनी की तस्वीरें शेयर कीं। एशा ने लिखा, 'यह बहुत गर्व और भावनाओं से भरा पल है। हमारी बहुत इच्छा थी कि काश आज पापा यहां हमारे साथ होते- सफेद शर्ट और नीले सूट में हमेशा की तरह हैंडसम दिखते हुए।'

हेमा और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू - फोटो : इंस्टाग्राम
'मां ने पुरस्कार लिया'
एशा ने आगे लिखा, 'जब मां (हेमा) ने पुरस्कार लिया, तो हम सभी भाई-बहनों में सबसे छोटी, अहाना ने हम सबकी तरफ से तालियां बजाईं और उसकी आंखों में आंसू आ गए। पापा हमेशा हमारे दिलों में रहेंगे।'

वायरल वीडियो
पुरस्कार लेते समय धर्मेंद्र की छोटी बेटी अहाना देओल काफी भावुक हो गईं और ताली बजाते हुए अपने आंसू पोंछती नजर आईं। हेमा मालिनी ने बताया कि एशा देओल भी इस फंक्शन में आना चाहती थीं, लेकिन किसी वजह से नहीं आ सकीं। उन्होंने कहा कि सनी, बॉबी और पूरा परिवार इस सम्मान से बेहद खुश है।
विज्ञापन

धर्मेंद्र का फिल्मी सफर और परिवार
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र को प्यार से सभी बॉलीवुड का 'ही-मैन' कहते हैं। उन्होंने अपने 60 साल के करियर में 300 से ज्यादा फिल्मों में काम किया। अपने 90वें जन्मदिन से कुछ दिन पहले सांस लेने में तकलीफ के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बाद में उन्हें छुट्टी मिल गई और घर पर अपने परिवार के बीच उन्होंने अंतिम सांस ली। 

उनकी आखिरी फिल्म 'इक्कीस' इसी साल 1 जनवरी को रिलीज हुई थी। धर्मेंद्र ने पहली शादी प्रकाश कौर से की थी, जिनसे उनके दो बेटे सनी देओल और बॉबी देओल हैं। इसके बाद उन्होंने हेमा मालिनी से शादी की, जिनसे उनकी दो बेटियां एशा और अहाना देओल हैं।


यह भी पढ़ें: सामंथा रुथ प्रभु की ‘मां इंटी बंगारम’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, यूजर्स बोले- 'एक्शन मोड में क्वीन'
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें