फोटो के साथ लिखा भावुक कैप्शन
अभिनेता संजय दत्त ने इन तस्वीरों के साथ एक भावुक कैप्शन लिखा। एक्टर ने लिखा, 'पापा, मैं आपको हमेशा याद करता रहूंगा और आपसे बहुत प्यार करता हूं। आप मेरे जीवन में हमेशा से एक मजबूत स्तंभ रहे हैं। आपके जैसा पिता पाकर मैं खुद को खुशनसीब महसूस करता हूं।'
बता दें, अभिनेता सुनील दत्त का निधन 25 मई 2005 में 75 वर्ष की उम्र में हुआ था। उन्हें नींद में ही दिल का दौरा पड़ा था। उनकी पत्नी यानी संजय की मां नरगिस कई साल पहले ही दुनिया को अलविदा कह चुकी थीं।