बॉलीवुड की 'धूम गर्ल' ईशा देओल जल्द ही मम्मी बनने वाली है। 35 साल की ईशा बेबी शॉवर सेलिब्रेट करने के दौरान बेहद खूबसूरत लग रही थीं। अपने इस खास इंवेट को और यादगार बनाने के लिए ईशा ने एक बार फिर अपने हमसफर भरत तखानी से शादी रचाई। इस खास मौके पर ईशा ने इंडियन लुक को चुना हैं।
पढ़ें- OMG: फिर से शादी करने जा रहीं प्रेग्नेंट ईशा देओल, जानें कौन होगा दूल्हा
सोशल अकाउंट पर अपनी फोटो शेयर करके ईशा देआल ने खुद अपने फैन्स को इस पल की जानकारी दी। उन्होंने लिखा, गोद भराई के लिए रेडी हो गई हूं, बाल तैयार हैं, मेकअप भी रेडी, #गोद भराई। बता दें कि ईशा और भरत की साल 2012 में शादी हुई थी।
I see this pic from our godh bharai and start singing "tuje dekha to yeh jaana sanam... pyaar hota hai deewana sanam...🎶🎶🎶" 😄❤ #GodhBharai #MyPartner #MyLove #Blessings #GoodWishes #PositiveVibrations #music
A post shared by Esha Deol (@imeshadeol) on Aug 24, 2017 at 10:31pm PDT
गोद भराई रस्म में ईशा ने नीता लूला की तैयार की हुई ड्रेस पहनी हैं। इस ड्रेस को खास ईशा के आराम को ध्यान में रखकर बनाया गया है।
It's Godh Bharai time with @iameshadeol @bharattakhtani3 & @dreamgirlhemamalini #NeetaLulla #godhbharai #positivity #babyshower #celebration @houseofneetalulla
A post shared by Neeta Lulla (@neeta_lulla) on Aug 24, 2017 at 1:55am PDT
Getting ready for the Godh bharai ceremony ! Hair done make up done ✅😊 #GodhBharai
A post shared by Esha Deol (@imeshadeol) on Aug 23, 2017 at 8:04pm PDT
बता दें अभी पिछले कुछ दिनों पहले सोहा अली खान का भी बेबी शॉवर हुआ था। जिसमें उन्होंने भी खूबसूरत ट्रेडिशनल ड्रेस को ही चुना था। फिलहाल दोनों ही हीरोइनों को देखकर लग रहा है कि वो अपना प्रैग्नेंसी पीरीयड्स बेहद एन्जॉय कर रही हैं।