फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेहा पेंडसे 'बिग बॉस' से हुईं बेघर वहीं #MeToo में आया भूषण कुमार का नाम, बॉलीवुड की 5 बड़ी खबरें

Sun, 14 Oct 2018 08:35 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
नेहा पेंडसे
विज्ञापन
नेहा पेंडसे 'बिग बॉस' से हुईं बेघर
विज्ञापन

बिग बॉस के चौथे हफ्ते में सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट नेहा पेंडसे घर से बेघर हो गई हैं। उनके साथ करणवीर और श्रीसंथ भी नॉमिनेट थे और तीनों ने काल कोठरी की सजा भी एक साथ भुगती थी। वहीं, नेहा को निकालने के पीछे शो के मेकर्स ने बड़ी वजह बताई है। नेहा को घर में सबसे कमजोर कंटेस्टेंट बताया जाता रहा है और घरवालों के मुताबिक वह किसी भी टास्क में एक्टिव भी नजर नहीं आती थीं। 

पढ़ें: बिग बॉस से बाहर हुईं नेहा पेंडसे, शो मेकर्स ने बताई ये बड़ी वजह
विज्ञापन

भूषण कुमार के बचाव में उतरीं दिव्या
टी-सीरीज के मालिक भूषण कुमार पर एक अज्ञात महिला ने यौन शोषण का आरोप लगाया है। महिला ने मुंबई के अंबोली पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज करवाई है। आरोप लगने के बाद भूषण कुमार की पत्नी और एक्ट्रेस दिव्या कुमार खोसला ने पति का बचाव किया है। दिव्या ने ट्वीट करते हुए लिखा कि '#MeToo कैंपेन समाज से बुरे लोगों की सफाई कर रहा है लेकिन कुछ लोग इसका गलत फायदा उठा रहे हैं, मगर मैं हर हाल में अपने पति के साथ हूं।'

पढ़ें: #MeToo: पति भूषण कुमार के बचाव में उतरीं दिव्या खोसला, ट्वीट कर लिखा- 'उनका साथ नहीं छोड़ूंगी'

इस डायरेक्टर ने संभाली 'हाउसफुल 4' की कमान
डायरेक्टर साजिद खान पर #Metoo कैंपेन के तहत दो एक्ट्रेस सलोनी चोपड़ा, रैचेल के अलावा पत्रकार ने भी यौन शोषण का आरोप लगाया है। विवाद बढ़ता देख साजिद खान ने 'हाउसफुल 4' से खुद को अलग कर लिया। वहीं अब ऐसी खबरें आ रही हैं कि इस फिल्म के लिए दूसरे डायरेक्टर को कास्ट कर लिया गया है। अब फिल्म को साजिद-फरहद की जोड़ी डायरेक्ट करेगी। 

पढ़ें: यौन शोषण का आरोप लगते ही साजिद खान ने छोड़ दी थी 'हाउसफुल 4', अब इस डायरेक्टर ने संभाली कमान
 

प्रिंस नरूला और युविका चौधरी ने की शादी
युविका चौधरी और प्रिंस नरूला अब शादी के बंधन में बंध गए हैं। मुंबई के सन एंड सेंड होटल में दोनों ने शादी की। जिसमें परिवार के अलावा करीबी दोस्त शामिल हुए। युविका इस मौके पर खूबसूरत लाल रंग की लहंगा चोली पहने नजर आईं जबकि प्रिंस ने शेरवानी पहनी हुई थी।

पढ़ें: 7 जन्मों के लिए प्रिंस नरूला की हुईं युविका चौधरी, देखें मेंहदी से फेरे तक की जबरदस्त तस्वीरें
विज्ञापन

'हेलीकॉप्टर ईला' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 
काजोल की कमबैक फिल्म हेलीकॉप्टर ईला बॉक्स ऑफिस पर पिछले दो दिनों में कुछ खास कमाल नहीं कर पाई। सिंगल मॉम और उसके बेटे के संबंधों पर आधारित इस फिल्म को क्रिटिक्स ने तो सराहा लेकिन दर्शकों ने नकार दिया है। हेलीकॉप्टर ईला को प्रदीप सरकार ने निर्देशित किया है। वहीं गोविंदा की फिल्म फ्रायडेे का बुरा हाल रहा। गोविंदा एक बार फिर से नंबर वन बनने की कोशिश कर रहे हैं जिसे दर्शकों ने सिरे से नकार दिया।

पढ़ें: 3 साल बाद काजोल का बॉक्स ऑफिस पर कब्जा, 'हेलीकॉप्टर ईला' के आगे गोविंदा सहित 2 फिल्मों का बुरा हाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें