फिल्म 'हक' का कलेक्शन
यामी गौतम और इमरान हाशमी अभिनीत फिल्म 'हक' ने ओपनिंग डे पर 1.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वीकएंड पर फिल्म के कलेक्शन में इजाफा हुआ। शनिवार को फिल्म ने 3.35 करोड़ और रविवार को 3.85 करोड़ रुपये कमाए। कल चौथे दिन सोमवार को इस फिल्म ने 1.05 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं, खबर लिखे जाने तक प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक आज मंगलवार ने 33 लाख रुपये कमाए हैं। इस फिल्म का टोटल कलेक्शन 10.33 करोड़ रुपये हो गया है।
कौन सी फिल्म मजबूत स्थिति में?
फिल्म 'हक' सच्ची घटना पर आधारित है। इसका बजट भी काफी कम है। इस फिल्म को करीब 25 से 30 करोड़ रुपये की लागत में बनाया गया है। बजट को देखते हुए 'हक' ने अच्छा कलेक्शन किया है। वहीं, सोनाक्षी की फिल्म 'जटाधरा' का बजट करीब 70 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। मगर, बजट के अनुसार यह बहुत कमजोर स्थिति में है। 'हक' और 'जटाधरा' से तुलना करने में भी 'हक' मजबूत स्थिति में है।