बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और एक्टर इमरान हाशमी की फिल्म चेहरे इन दिनों काफी चर्चा में हैं। बीते दिनों इस फिल्म से जुड़ा अमिताभ बच्चन का लुक सामने आने के बाद काफी सुर्खियां बटोरी थीं। अब इसी फिल्म से जुड़ा एक्टर इमरान हाशमी का लुक सामने आ गया है। अपने लुक को इमरान हाशमी ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।
चेहरे के लुक में इमरान हाशमी काफी गंभीर दिखाई दे रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने ट्विटर पर लिखा- 'लाख लगादे ज़माना उजालों पे पेहरे, शमा से भी होते हैं रोशन चेहरे - रूमी जाफ़री ।' इमरान हाशमी के फैंस उनके इस लुक को काफी पसंद कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।
मीडिया रिपोट्स की मानें तो फिल्म चेहरे को अमिताभ बच्चन की कंपनी सरस्वती एंटरटेमेंट को प्रोड्यूस कर रही है। और, इस फिल्म में पैसा मुंबई के एक मशहूर बिल्डर का लग रहा है। अमिताभ इन दिनों जिस फिल्म में भी काम करते हैं, उसमें से ज्यादातर के बौद्धिक संपदा अधिकारों में उनकी इस कंपनी का हिस्सा रहता है। वहीं फिल्म चेहरे का निर्देशन रूमी जाफरी कर रही हैं। ये फिल्म अगले साल 21 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।