मर्डर एक्टर इमरान हाशमी की अपकमिंग फिल्म 'चीट इंडिया'का टीजर आया है, जिसमें इमरान का लुक एक सरकारी कर्मचारी की तरह दिखाया गया है। फिल्म की कहानी प्रतियोगी परीक्षाओं में अवैध रूप से प्रवेश की है। टीजर को देखने के बाद अंदाज लगाया जा सकता है की इस फिल्म की कहानी बहुत सोच सोमझ कर बनाई गई है। टीजर देखने के बाद सभी के अंदर फिल्म देखने की उत्सुकता हो रही है।
दरअसल इस फिल्म को गुलाब गैंग बनाने वाले सौमिक सेन ने निर्देशित किया है। टीसीरीज के भषण कुमार इसे प्रोड्यूस कर रहे है। इसे पहले भी इनकी फिल्म गुलाब गैंग पर्दे पर बहुत अच्छी चली थी।
फिल्म के टीजर में खास बात यह है कि पूरे टीजर में हीरोइन कहीं नजर नहीं आ रही है। इसे देखने के बाद सबका एक ही सवाल है इमरान की फिल्म हीरोइन के बिना कैसे बन सकती है। वैसे इस फिल्म में श्रेया धनवंतरी काम कर रही हैं। यह फिल्म अगले साल 25 जनवरी को रिलीज की जाएगी। इमरान के फैंस इस फिल्म को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।