बॉलीवुड के सीरियल किसर नाम से मशहूर इमरान हाशमी इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'चीट इंडिया' को लेकर बिजी हैं। फिल्म की शूटिंग लखनऊ में चल रही है। हाल ही में फिल्म का लोगो सामने आया है। लोगो को शेयर करते हुए इमरान ङासमी ने ट्विटर पर लिखा, नकल में ही अकल है..क्या आप मानते हैं?
फिल्म में इमरान हाशमी के अपोजिट श्रेया धनवंतरी नजर आएंगी। फिल्म अगले साल 25 जनवरी को रिलीज होगी। ये इमरान हाशमी की पहली होम प्रोडक्शन फिल्म है, जो भारत की शिक्षा व्यवस्था पर सवाल करती है।
बता दें ये फिल्म घोषणा के बाद से ही विवादों में रही है। दरअसल दिल्ली बेस्ड लेखक दिनेश गौतम और एक्टर इमरान जैद ने टी सीरीज और इमरान हाशमी की प्रोडक्शन कंपनी पर फिल्म की स्क्रिप्ट चोरी का आरोप लगाया था।