फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जगदीश माली नहीं रहे, मौत की वजह स्पष्ट नहीं

Mon, 13 May 2013 04:17 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रख्यात फोटो पत्रकार और अभिनेत्री अंतरा माली के पिता जगदीश माली का सोमवार सुबह निधन हो गया। उनकी उम्र लगभग साठ साल थी। उनकी मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो पायी है।
विज्ञापन


पिछले दिनों जगदीश माली अचानक चर्चाओं में आए थे। अभिनेत्री मिंक बरार ने उन्हें वर्सोवा की सड़कों पर गंदी हालत में देखा। जगदीश मैली टी-शर्ट पहने हुए थे और उनकी हालत देख लग रहा था कि उन्होंने कई दिनों से कुछ खाया नहीं है।

मिंक ने उनसे बात करने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने जवाब नहीं दिया। 'बिग बॉस 6' की कंटेस्टेंट मिंक ने सलमान खान की मदद लेकर जगदीश को उनके घर पहुंचाया। इस बात को लेकर अंतरा माली और सलमान के बीच वाकयुद्घ भी हुआ था।
विज्ञापन


अस्पताल से जुड़े एक सूत्र ने कहा, हां, जगदीश माली का सोमवार सुबह निधन हो गया। उनके निधन की वजह का पता नहीं चल पाया है और उनके रिश्तेदारों ने भी इसका खुलासा नहीं किया है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें