फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Awarapan 2 X Reviews: यूजर्स को कैसी लगी ‘आवारापन 2’? फिल्म के इस पार्ट ने लूटा फैंस का दिल, जानें रिएक्शन

Fri, 14 Aug 2026 11:28 AM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Awarapan 2 X Reviews: इमरान हाशमी की मच अवेटेड फिल्म ‘आवारापन 2’ आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। जानिए फिल्म को लेकर यूजर्स की कैसी राय है। 

विज्ञापन
फिल्म 'आवारापन 2' - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

2007 में आई ‘आवारापन’ का सीक्वल ‘आवारापन 2’ आज थिएटर्स में रिलीज हो चुका है। फिल्म में एक बार फिर इमरान हाशमी लीड रोल में नजर आ रहे हैं। जानिए यूजर्स का फिल्म को लेकर कैसा रिएक्शन है। 

फैंस को पसंद आई फिल्म

विज्ञापन

‘आवारापन 2’ को लेकर फैंस में रिलीज से पहले ही एक्साइटमेंट थी। अब फिल्म बड़े पर्दे पर रिलीज हो चुकी है। कई फैंस, जो फिल्म देखकर आए हैं, उन्होंने अपने रिएक्शन एक्स पर शेयर किए हैं।
ज्यादातर यूजर्स को फिल्म शानदार लगी है।

  • एक यूजर ने फिल्म की तारीफ करते हुए लिखा- ‘भाई स्टार्टिंग के 20 मिनट ही इतने इंगेजिंग हैं कि आप इमोशनली शिवम पंडित के साथ कनेक्ट हो जाओगे।’
  • दूसरे यूजर ने लिखा- ‘इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर कोई नहीं रोक सकता।’
  • वहीं एक यूजर ने फिल्म के सारे पहलुओं पर बात करते हुए फिल्म की तारीफ की।
  • एक अन्य यूजर ने फिल्म की तारीफ करते हुए लिखा- ‘फिल्म इतनी लाजवाब है की मेरे दिमाग़ मे एक-एक सीन घूम रहा है।’
  • वहीं एक यूजर ने लिखा- ‘इस भव्य और इमोशनल सीक्वल में इमरान हाशमी ने दमदार वापसी की है।’

Trending Videos

फिल्म 'आवारापन 2' में इमरान हाशमी - फोटो : इंस्टाग्राम@therealemraan

इस पहलू की हुई ज्यादा तारीफ

  • फिल्म को लेकर काफी अच्छे रिव्यूज सामने आ रहे हैं, लेकिन फिल्म के गानों ने भी दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है।
  • कई यूजर्स गानों की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
  • एक यूजर ने गाने की वीडियो शेयर कर लिखा- ‘आवारापन में ऑरिजिनल गाना। पैसा वसूल।’
  • दूसरे ने कमेंट किया- ‘तेरा मेरा रिश्ता गाना चलते ही पूरा थिएटर शोर करने लगा।’
  • वहीं एक यूजर ने यह आवारापन गाने की तारीफ करते हुए लिखा- ‘एक और मास्टरपीस।’
विज्ञापन

फिल्म 'आवारापन 2' में इमरान हाशमी - फोटो : इंस्टाग्राम@therealemraan
‘आवारापन 2’ के बारे में 
फिल्म ‘आवारापन 2’ में इमरान हाशमी के अलावा दिशा पाटनी, शबाना आजमी मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म को नितिन कक्कड़ ने निर्देशित किया है। फिल्म की कहानी में इमरान हाशमी का किरदार अपने प्यार के लिए भी कुछ भी कर गुजरने को तैयार नजर आता है।

ये भी पढ़ें- ‘आवारापन 2’ ने रिलीज से पहले तोड़े ये रिकॉर्ड, प्री-सेल्स में ही कमा लिए करोड़ों; ‘बंटवारा 1947’ को छोड़ा पीछे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें