रॉब रीनर को मिला मरणोपरांत सम्मान
- इस समारोह का सबसे भावुक पल तब आया, जब रॉब रीनर को ‘द बेयर’ में उनके काम के लिए बेस्ट गेस्ट एक्टर इन अ कॉमेडी का अवॉर्ड दिया गया।
- जैसे ही उनका नाम अनाउंस हुआ, उन्हें सम्मान देने के लिए दर्शकों ने लंबे समय तक तालियां बजाईं।
- उनकी दोस्त और ‘द बेयर’ की को-स्टार जेमी ली कर्टिस भी इस दौरान मौजूद थीं।
- रेनर ने इससे करीब 50 साल पहले ‘ऑल इन द फैमिली’ में अपनी एक्टिंग के लिए दो एमी अवॉर्ड जीते थे।
बैड बनी ने भी जीता पहला एमी
सिंगर बैड बनी ने भी अपने करियर का पहला एमी अवॉर्ड जीता। उन्हें उनके सुपर बाउल हाफटाइम शो के लिए सम्मानित किया गया। इस शो ने शनिवार को आयोजित हुई पहली सेरेमनी में कुल 7 अवॉर्ड जीते।