फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुखद: प्रख्यात गायिका स्वास्तिका मुखोपाध्याय का निधन, 66 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस

Wed, 26 Oct 2022 07:03 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

स्वास्तिका मुखोपाध्याय 66 वर्ष की थीं और उनके परिवार में उनके पति और पुत्र हैं। जानकारी के अनुसार वह काफी समय से बीमार चल रही थीं। 
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रख्यात गायिका और विश्व भारती विश्वविद्यालय (वीबीयू) में संगीत भवन की पूर्व प्राचार्य स्वास्तिका मुखोपाध्याय का लंबी बीमारी के बाद बुधवार को कोलकाता के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। पारिवारिक सूत्रों ने उनके निधन की जानकारी दी है। 

विज्ञापन

स्वास्तिका मुखोपाध्याय 66 वर्ष की थीं और उनके परिवार में उनके पति और पुत्र हैं। परिवार की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार वह काफी समय से बीमार चल रही थीं और बुधवार को उनका निधन हो गया। 
विज्ञापन

स्वास्तिका मुखोपाध्याय ने द्विजेंद्रगीत और रवींद्र संगीत पर अपने कैसेट भी निकाले थे। वह ऑल इंडिया रेडियो और टेलीविजन कार्यक्रमों में भी नियमित रूप से अपने कार्यक्रम करती रही हैं। उन्होंने प्रसिद्ध गायिका नीलिमा सेन से रवींद्र संगीत में शिक्षा प्राप्त की थी। मुखोपाध्याय संगीत भवन में रवींद्र संगीत विभाग में वरिष्ठ प्रोफेसर थीं। वह एक साल पहले ही सेवानिवृत्त हुई थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें