कंगना ने लोकसभा सचिवालय को लिखे पत्र में अनुरोध किया था कि उन्हें संसद परिसर के अंदर इमरजेंसी पर आधारित फिल्म की शूटिंग करने की अनुमति दी जाए। बता दें कि आम तौर पर प्राइवेट इंस्टीट्यूशंस को संसद परिसर के अंदर शूटिंग करने या वीडियो बनाने की अनुमति नहीं दी जाती है। हालांकि, किसी आधिकारिक या सरकारी काम के लिए शूटिंग की जा रही हो तो अलग बात है। सिर्फ दूरदर्शन और संसद टीवी को संसद के अंदर किसी प्रोग्राम या इवेंट को शूट करने की इजाजत है। किसी निजी संस्था को शूटिंग करने की इजाजत दी गई हो, अभी तक ऐसा नहीं हुआ है।
बता दें कि फिल्म की निर्देशक, लेखक और निर्माता कंगना रनौत हैं। अभिनेत्री कंगना रनौत फिल्म में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका भी निभा रही हैं, जिन्होंने 1975 के दौरान देश में आपातकाल लगाया था। इमरजेंसी' की शूटिंग इस साल जून में शुरू हुई थी। कंगना रनौत ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा था कि आपातकाल भारतीय राजनीतिक इतिहास के सबसे महत्वपूर्ण दौर में से एक को दर्शाता है, जिसने सत्ता को देखने के हमारे नजरिए को बदल दिया और इसलिए मैंने यह कहानी बताने का फैसला किया।