लेफ्ट और राइट विंग को लेकर कंगना ने किया ट्वीट
कंगना रनौत अक्सर किसी न किसी कारणवश सुर्खियों में बनी रहती हैं। बीते दिनों उन्होंने फिल्म पठान को लेकर भी ट्वीट किया था। हाल ही में उनके लेफ्ट और राइट विंग को लेकर किया गया ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा है-ज्यादातर लोगों को राइट विंग और लेफ्ट विंग की जानकारी नहीं है। लोगों के मुताबिक अगर आप बीजेपी को सपोर्ट करते हैं तो आप राइट विंग है और अगर आप कांग्रेस को सपोर्ट करते हैं तो आप लेफ्ट विंग हैं।यह इस तरह से काम नहीं करता है। सबसे पहले आपको फंडामेंटल वैल्यू के बारे में डिसाइड करना चाहिए।
कंगना ने कहा मेरी खुद की समझ है जो काम आ रही है
इस ट्वीट के अलावा उन्होंने एक और एक और ट्वीट साझा किया है। जिसमें उन्होंने लिखा है कि लेफ्ट और राइट विंग को लेकर मेरी समझ किसी किताब या किसी से पाई हुई जानकारी से नहीं आती है। यह जीवन और शक्तियों की मेरी खुद की समझ है जो काम आ रही है। शब्दों की सभी सीमाओं के साथ ठीक है और यह मंच मुझे कोशिश करने देता है और अपना दृष्टिकोण बताता है। उम्मीद करती हूं यह आपकी मदद करेगा।
यूजर्स बोले आपको खुद नहीं पता
अभिनेत्री के लेफ्ट और राइट विंग पर ट्वीट के बाद यूजर्स लगातार कमेंट्स करते हुए नजर आ रहे हैं। जिसमें एक यूजर ने लिखा- सच है, इमरजेंसी का इंतजार है। एक दूसरे यूजर ने लिखा कि आपको खुद लेफ्ट और राइट विंग की जानकारी नहीं है। वहीं, एक और यूजर ने कमेंट किया है, जिसमें उसने लिखा है कि राइट विंग को हमेशा बीजेपी भक्त क्यों कहा जाता है। ट्विटर पर यूजर्स के मिले जुले रिएक्शन सामने आए हैं।