फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले हैं एल्विश यादव, भावुक पोस्ट कर फैंस को कहा शुक्रिया; इस फिल्म में आएंगे नजर

Thu, 13 Aug 2026 03:12 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Elvish Yadav: यूट्यूबर एल्विश यादव जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले हैं। इससे पहले उन्होंने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट शेयर कर फैंस का धन्यवाद किया है। जानिए किस फिल्म में नजर आएंगे एल्विश।
विज्ञापन
एल्विश यादव - फोटो : इंस्टाग्राम@elvish_yadav
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एल्विश यादव अब जल्द ही बॉलीवुड में बतौर एक्टर डेब्यू करने वाले हैं। यूट्यूबर से रियलिटी शो स्टार और अब बॉलीवुड एक्टर तक का उनका सफर काफी खास रहा है। गुरुवार को एल्विश ने अपने X अकाउंट पर फैंस का शुक्रिया अदा किया और कहा कि आज वह जो कुछ भी हैं, अपने फैंस के प्यार और सपोर्ट की वजह से हैं।

विज्ञापन


एल्विश ने फैंस के लिए लिखा खास मैसेज
एल्विश ने X पर अपनी नई फिल्म का ऐलान करते हुए लिखा, ‘नई फिल्म। नया सफर। मैं बाहर से आया हूं। बॉलीवुड में मेरा कोई नहीं था। आप लोगों के बीच से उठकर आया और आपके प्यार ने मुझे अब बड़े पर्दे तक पहुंचा दिया। आज जो कुछ भी हूं, आपके प्यार की वजह से हूं। और इसी प्यार की वजह से मैं ‘मालामाल’ हूं। बस प्यार बनाए रखना।’

इस फिल्म में नजर आएंगे एल्विश
बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट्स के मुताबिक, एल्विश यादव फिल्म ‘मालामाल वीकली 2’ में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ रितेश देशमुख, परेश रावल और राजपाल यादव भी दिखाई देंगे।

विज्ञापन

फिल्म 'मालामाल वीकली' - फोटो : सोशल मीडिया

2006 में रिलीज हुई थी ‘मालामाल वीकली’

  • बता दें कि ‘मालामाल वीकली’ साल 2006 में रिलीज हुई थी और बॉक्स ऑफिस पर फिल्म को काफी सफलता मिली थी।
  • फिल्म का निर्देशन प्रियदर्शन ने किया था।
  • इसमें परेश रावल, ओम पुरी, रितेश देशमुख और अरबाज खान जैसे कलाकार नजर आए थे।
  • रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘मालामाल वीकली 2’ में पहली फिल्म के तेश देशमुख, परेश रावल और राजपाल यादव वापसी कर रहे हैं।
  • वहीं फिल्म में परिणीति चोपड़ा, रवीना टंडन और शिल्पा शिरोडकर को फीमेल कास्ट के तौर पर साइन किया गया है।

ये भी पढ़ें- सुशांत सिंह राजपूत की बहन का बड़ा दावा, कहा- ‘वो परेशान थे, उनके पास कुछ जानकारी थी’; मौत को लेकर कही ये बात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें