सुशांत सिंह राजपूत और श्वेता सिंह कीर्ति
- फोटो : सोशल मीडिया
मैं उनकी खुशबू, उनकी सांस महसूस कर सकती थी
श्वेता ने आगे बताया कि इस अनुभव के बाद उन्हें अंदर से काफी शांति मिली। उन्होंने कहा, ‘किसी तरह मेरे अंदर की सारी उलझनें धीरे-धीरे सुलझने लगीं। आखिर में उन्होंने मुझे गले लगाया और किस किया। मैं उनकी खुशबू, उनकी सांस और सब कुछ महसूस कर सकती थी।’
धोनी ने परिवार से संपर्क नहीं किया
सुशांत सिंह राजपूत ने फिल्म ‘एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी’ में भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी का किरदार निभाया था। यह फिल्म उनके करियर की अहम फिल्मों में से एक रही। इसी बातचीत में श्वेता ने बताया कि सुशांत की मौत के बाद एमएस धोनी ने परिवार से संपर्क नहीं किया था। श्वेता के मुताबिक, कंगना रनौत और कुछ दूसरे सेलेब्स ने परिवार से संपर्क किया था।
टीवी से बॉलीवुड तक बनाया था खास मुकाम
- सुशांत सिंह राजपूत का जन्म 21 जनवरी 1986 को हुआ था।
- उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टीवी से की थी और ‘पवित्र रिश्ता’ में मानव के किरदार से घर-घर में पहचान बनाई।
- इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड का रुख किया और ‘काई पो छे’, ‘एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ और ‘छिछोरे’ जैसी फिल्मों में दमदार एक्टिंग से लोगों का दिल जीत लिया।
- 14 जून 2020 को उनकी अचानक मौत की खबर ने पूरे देश को झकझोर दिया था।
- हालांकि आज भी उनके फैंस उन्हें उतना ही प्यार करते हैं और उनकी यादें सोशल मीडिया पर अक्सर देखने को मिलती रहती हैं।
ये भी पढ़ें- सुशांत सिंह राजपूत की बहन का बड़ा दावा, कहा- ‘वो परेशान थे, उनके पास कुछ जानकारी थी’; मौत को लेकर कही ये बात