'बिग बॉस ओटीटी 2' के विजेता एल्विश यादव 'टेम्पटेशन आइलैंड इंडिया' में हिस्सा लेने जा रहे हैं। इस बारे में खुद एल्विश यादव ने पुष्टि की है। उन्होंने अपने एक व्लॉग में इस बारे में जानकारी साझा की है। इसे लेकर वह काफी उत्साहित हैं। एल्विश ने कहा, 'मैं 'टेम्पटेशन आइलैंड इंडिया' का हिस्सा बनकर बेहद खुश हूं। यह शो जिस प्रकार का है, वह मुझे बहुत पसंद है'।