निर्माता-निर्देशक संजय लीला भंसाली की विवादित फिल्म पद्मावती की रिलीज पर रोक लगाने से चुनाव आयोग ने मना कर दिया है।
भाजपा और कांग्रेस की गुजरात इकाईयों ने आयोग को पत्र लिखकर मांग की थी कि फिल्म को प्रतिबंधित कर दिया जाए या इसकी रिलीज की तारीख को आगे बढ़ा दिया जाए। पत्र में उन्होंने कहा था कि फिल्म की रिलीज से राजपूत समुदाय की भावनाएं हो सकती हैं जैसा कि राजपूत समुदाय के प्रतिनिधि कह रहे हैं।
पढ़ें: बीजेपी ने की 'पद्मावती' पर बैन की मांग, वजह भी जान लें
वहीं, शुक्रवार को फिल्म के विरोध में राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में निजी स्कूलों को बंद रखा गया। गैर अनुदानित शिक्षण संस्था संचालक समिति ने धमकी दी है कि शहर के किसी भी सिनेमाघर में न तो वो फिल्म को रिलीज होने देंगे, न ही कोई बैनर-पोस्टर लगाने देंगे।
पढ़ें: 'पद्मावती' दीपिका से पूछा, 'कितनी फीस लेती हैं आप', दिया ऐसा जवाब, हो गई बोलती बंद