माना जाता है कि एकता कपूर खुद से खफा होने वाले हीरो-हीरोइन को कभी अपनी तरफ से मनाने नहीं जातीं। लेकिन इस बार एकता ने खुद से रूठी एक अभिनेत्री को मनाने के लिए कदम आगे बढ़ाया है।
यह अभिनेत्री कोई और नहीं रणावत हैं। जो एकता के साथ 'वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई' और 'शूट आउट एट वडाला' में काम कर चुकी हैं।
एकता कपूर ने अपनी फिल्म 'शूटआउट एट वडाला' के प्रोमोशन से कंगना को काफी दूर रखा था। इस बात से कंगना एकता से काफी नाराज थीं।
एकता अब उनको मनाने जा रही हैं। एकता ने एक शानदार इफ्तार पार्टी रखने का निर्णय लिया है। इस इफ्तार पार्टी में 'वन्स अपन अ टाइम इन मुंबई' की पूरी टीम के साथ उन्होंने अजय देवगन और कंगना को खासतौर से आमंत्रित किया है। चूंकि वे फिल्म के पहले भाग के खास हिस्से थे।
लेकिन एकता की एक इच्छा यह भी है कि वह इसी बहाने कंगना से सारे गिले शिकवे दूर कर दोस्ती का हाथ आगे बढ़ाएं। कंगना भी इस बात से काफी खुश हैं। खबर है कि इस पार्टी में लगभग 60 से भी ज्यादा डिश बननेवाले हैं।