फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘नागिन’ सीरियल नहीं फिल्म बनाना चाहती थीं एकता कपूर, इस अभिनेत्री ने भरी थी हामी; जानें फिर क्यों बिगड़ी बात

Sat, 07 Feb 2026 07:58 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Ekta Kapoor On Naagin: एकता कपूर ने अपने लोकप्रिय ‘नागिन’ शो को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। जानिए किस हीरोइन के साथ ‘नागिन’ फिल्म बनाने जा रही थीं एकता कपूर? फिर क्यों अटकी बात…
विज्ञापन
एकता कपूर और प्रियंका चाहर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एकता कपूर का शो ‘नागिन’ टेलीविजन की दुनिया के सबसे पसंदीदा और लोकप्रिय टीवी शोज में से एक है। इसके कई सीजन आ चुके हैं। हालांकि, अब एकता कपूर ने एक बड़ा खुलासा करते हुए बताया है कि वो टीवी सीरीज से पहले इस कॉन्सेप्ट पर एक फिल्म बनाना चाहती थीं। यही नहीं इसके लिए उन्होंने बॉलीवुड की एक अभिनेत्री से बात भी की थी और वो राजी भी हो गई थीं। जानिए आखिर फिर ऐसा क्या हुआ, जो ये फिल्म नहीं बन सकी और कौन थी बॉलीवुड की वो अभिनेत्री?

नागिन फिल्म बनाना चाहती थीं एकता

विज्ञापन

एकता कपूर हाल ही में उषा काकड़े प्रोडक्शंस के यूट्यूब चैनल के एक पॉडकास्ट में पहुंची थीं। यहां एकता ने नागिन सीरियल को लेकर बात की। इस दौरान एकता कपूर ने बताया कि मैं पहले नागिन नाम की एक फिल्म बनाना चाहती थी। मैंने कहानी लेकर दो बड़े सितारों से बात भी की थी। एक ने हां कहा, दूसरे ने मना कर दिया। जिस अभिनेत्री ने हां कहा- वो अमेरिका चली गई। उसी समय मैंने नागिन को एक टेलीविजन शो बनाने का फैसला किया। 

कटरीना और प्रियंका से शेयर किया था आईडिया
इस दौरान एकता ने अभिनेत्री के नाम नहीं बताए। लेकिन इससे पहले एक इंटरव्यू में एकता ने अभिनेत्रियों के नामों का भी खुलासा किया था। तब एकता ने बताया था कि उन्होंने ‘नागिन’ फिल्म का आइडिया प्रियंका चोपड़ा और कटरीना कैफ से साझा किया था। फिल्म कंपेनियन के साथ पुराने इंटरव्यू में एकता ने बताया था, ‘डर्टी पिक्चर के बाद मैंने नागिन पर फिल्म बनाने का फैसला किया। मैंने इस कॉन्सेप्ट को दो अभिनेत्रियों के सामने रखने का सोचा। मैं कैटरीना के पास गई और मैंने कहा, ‘मैं नागिन बनाना चाहती हूं।’

विज्ञापन

उन्होंने मेरी तरफ देखा और सोचा जैसे मैंने कोई बढ़िया नशा किया हो। उन्होंने कहा, ‘क्या तुम सच में ऐसा सोच रही हो? आज के जमाने में नागिन नाम की कोई फिल्म बनाना चाहती हो? क्या लोग इसे देखेंगे?’ फिर मैं प्रियंका चोपड़ा के पास गई। उस समय के आसपास वो विदेश जा रही थीं।’ अब एकता के दोनों बातों को मिलाकर देखें तो ऐसा लगता है कि जिस अभिनेत्री ने एकता की फिल्म के लिए हामी भरी थी वो कोई और नहीं बल्कि प्रियंका चोपड़ा ही थीं। हालांकि, बाद में प्रियंका अमेरिका चली गईं, जिस वजह से एकता की फिल्म अटक गई। 

यह खबर भी पढ़ेंः RSS के कार्यक्रम में शामिल हुए सलमान, सुभाष घई और प्रसून जोशी के साथ बैठकर सुना संघ प्रमुख मोहन भागवत का भाषण

विज्ञापन

मौनी रॉय - फोटो : सोशल मीडिया
2015 में हुई थी ‘नागिन’ की शुरुआत
मौजूदा वक्त में नागिन सीरियल का नया सीजन प्रसारित हो रहा है। इस सीरियल में प्रियंका चाहर प्रमुख भूमिका में नजर आ रही हैं। ‘नागिन’ का पहला सीजन 2015 में प्रसारित हुआ था। इसमें मौनी रॉय और अर्जुन बिजलानी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आए थे। सीरियल में मौनी रॉय ने नागिन का किरदार निभाया था। इस पहले सीजन को काफी पसंद भी किया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें