अक्षय कुमार की फिल्म 'सेल्फी' ने ओपनिंग डे पर महज 2.55 करोड़ रुपये की कमाई की थी, जिस पर उन्हें काफी ट्रोल भी किया गया। अब प्रोड्यूसर एकता कपूर ने अभिनेता का समर्थन करते हुए ट्रोल्स की क्लास लगाई है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार और इमरान हाशमी की नई फिल्म 'सेल्फी' बीते दिन रिलीज हो चुकी है। पहले दिन 'सेल्फी' को दर्शकों की ओर से खास रिस्पांस नहीं मिला। ओपनिंग डे पर फिल्म ने महज 2.55 करोड़ रुपये की कमाई की थी, जिस पर अक्षय को काफी ट्रोल भी किया गया। अब अभिनेता और फिल्म के समर्थन में प्रोड्यूसर एकता कपूर आगे आई हैं। उन्होंने अक्षय की तारीफ करते हुए उन्हें सबसे विश्वसनीय और भरोसेमंद अभिनेता बताया है।
विज्ञापन
Trending Videos
अक्षय कुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
एकता कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट साझा किया है और अक्षय कुमार के बचाव में उतरीं। उन्होंने बिना किसी का नाम लिए लिखा, 'अक्षय कुमार सबसे ज्यादा भरोसेमंद और सबसे विश्वसनीय अभिनेता हैं, जिनके साथ काम किया जा सकता है। किसी को नीचा दिखाने के लिए जानबूझकर उनके बुरे दौर को हाईलाइट करना अपने आप में बहुत नीचापन है। यह असंवेदनशील है।' Shah Rukh Khan: शाहरुख खान के मुरीद हुए राजकुमार हिरानी, बोले- काश! इनके साथ पहले काम किया होता
कंगना रणौत
- फोटो : सोशल मीडिया
इससे पहले कंगना रणौत ने अक्षय की फिल्म फ्लॉप होने पर निशाना साधा था। अभिनेत्री ने ट्वीट किया था, 'करण जौहर की फिल्म ने 10 लाख रुपये भी नहीं कमाए, लेकिन मीडिया वाले न उनका नाम इस्तेमाल कर रहे हैं और न ही उनके प्रोडक्शन का नाम। जिस फिल्म से मेरा कोई लेना देना नहीं है। उसके फ्लॉप होने का कारण भी मुझे बताया जा रहा है। वाह भाई करण जौहर वाह। Exclusive: पंकज त्रिपाठी की 10 साल पुरानी फिल्म के होर्डिंग से हड़कंप, पढ़िए नाम के खेल का दिलचस्प किस्सा
अक्षय कुमार की फिल्म 'सेल्फी' 24 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। रिलीज के पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस पर फिल्म पस्त हो गई। 150 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म पर पहले दिन ही फ्लॉप का टैग लग गया। वहीं फिल्म ने आज दूसरे दिन भी केवल तीन करोड़ की कमाई की है। इसमें अक्षय के साथ इमरान हाशमी, नुसरत भरूचा और राहुल देव जैसे कई कलाकार मुख्य भूमिका में। फिल्म के निर्माता करण जौहर हैं। Urvashi Rautela: PAK क्रिकेटर के कारण ट्रोल्स के निशाने पर आईं उर्वशी, बर्थडे पोस्ट देख यूजर्स ने ली चुटकी