लेकिन हाल ही में पता चला है कि 'लुटेरा', दोबारा', 'अजहर', और 'हॉफ गर्लफ्रेंड' जैसी असलफल फिल्मों के बाद एकता ने लैला मजनू के लीड एक्टर्स का चयन भी कुंडली देखकर किया है। खबरों की मानें तो एकता के काम-काज के साथ लैला मजनू के एक्टर्स जोड़ी की कुंडली इतनी सटीक बैठी है कि एकता ने दोनों के साथ तीन फिल्में साइन कर ली है।
बात करें फिल्म के ट्रेलर की तो इसमें आपको वो सब कुछ देखने को मिलेगा जिसके लिए इम्तियाज फेमस हैं। प्यार के लिए हद से गुजर जाने की दास्तां है 'लैला मजनू'। इससे पहले आपने इम्तियाज अली की फिल्मों में लव स्टोरी ही देखी होगी लेकिन इस बार देखिए कैसे 'प्यार में पागल' हुआ जाता है। फिल्म 7 सितंबर को रिलीज हो रही है। इस फिल्म से इम्तियाज अली के भाई साजिद अपने निर्देशन की शुरुआत कर रहे हैं।