फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रजनीकांत ने की 'द आंसर' की प्रशंसा, बोले- गुरु-शिष्य रिश्ते को बखूबी दर्शाती है फिल्म

Sun, 19 Aug 2018 10:47 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Rajinikanth
विज्ञापन

सुपरस्टार रजनीकांत ने विक्टर बनर्जी अभिनीत फिल्म ‘द आंसर’ की खूब तारीफ की है। योग गुरु परमहंस योगानंद के दिवंगत अमेरिकी शिष्य जेम्स डोनाल्ड वाल्टर्स के जीवन पर आधारित इस फिल्म से वह काफी प्रभावित हैं। जेम्स को स्वामी क्रियानंद के नाम से भी जाना जाता था। 31 अगस्त को रिलीज होने से पहले रजनीकांत ने चेन्नई में फिल्म देखी, तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। यह फिल्म आध्यात्मिकता का संदेश देती है। रजनीकांत ने एक बयान में कहा, ‘यह फिल्म गुरु-शिष्य के रिश्ते को बहुत खूबसूरती से दिखाती है। यह गुरु परमहंस योगानंद और स्वामी क्त्रिस्यानंद के अनुयायियों को निश्चित रूप से जोड़ने में सफल होगी।’ 

विज्ञापन

Rajinikanth
बताते चलें कि रजनीकांत महावतार बाबाजी और परमहंस योगानंद के बहुत पहले से अनुयायी हैं। अभिनेता लंबे समय से क्त्रिस्या योग कर रहे हैं। फिल्म की वर्ल्डवाइड बिजनेस कंसल्टेंट मधुरिता आनंद ने कहा, ‘रजनी सर जितने प्रसिद्ध हैं, उतने ही विनम्र भी हैं। वह आसानी से फिल्म देखने के लिए राजी हो गए। इससे पता चलता है कि वह न केवल एक सुपरस्टार हैं, बल्कि एक आदर्श इंसान भी हैं।’

 
विज्ञापन

रजनीकांत
फिल्म में जेम्(लियोनिडास गुलप्टिस) की कैलिफोर्निया में आध्यात्मिक गुरु परमहंस योगानंद से हुई मुलाकात और इसके बाद उनके स्वामी क्त्रिस्यानंद बनने तक के सफर को दिखाया गया है। परमहंस योगानंद ने ‘ऑटोबायोग्राफी ऑफ ए योगी’ नामक किताब लिखी है। पवन कौल निर्देशित द आंसर का निर्माण डीएलएफ की पिया सिंह ने किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें