फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

17 साल बाद फिर नजर आई अनुराग-प्रेरणा की जोड़ी, शुरू हुई 'कसौटी जिंदगी की' की शूटिंग

Tue, 10 Jul 2018 03:39 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
जब से टेलीविजन क्वीन एकता कपूर ने अपने फेमस सीरियल 'कसौटी जिंदगी की' का रीमेक बनाने का फैसला किया था तब से ही दर्शकों को इसका इंतजार था। कसौटी जिंदगी की साल 2001 में एकता कपूर ने 'कसौटी जिंदगी की' सीरियल शुरू हुआ था। इस सीरियल में मिस्टर बजाज, अनुराग और प्रेरणा की लव स्टोरी लोगों को खूब पसंद आई थी। 
विज्ञापन


अब सीरियल का रीमेक बनने जा रहा है। इस सीरियल में 'कुछ रंग प्यार के ऐसे भी' सीरियल से पहचान बना चुकी एरिका फर्नांडीस लीड रोल में हैं। एरिका ने इस सीरियल का प्रोमो शूट किया है। जिसमें वह प्रेरणा की तरह ही काले सूट में नजर आ रही हैं। एरिका फर्नांडीस ने सोशल मीडिया पर इस शूटिंग की तस्वीरें शेयर की हैं।

आपको बता दें, 'कसौटी जिंदगी की' सीरियल साल 2001 में टेलीविजन पर आया था। जिसने 9 साल तक अपनी धाक जमाए रखी। इस सीरियल में प्रेरणा, मिस्टर बजाज और अनुराग के बीच लव ट्रेंगल दर्शकों को खूब पसंद आया था। वहीं उर्वशी ढोलकिया के कमोलिका किरदार को बहुत पॉपुलैरिटी मिली थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें