फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिलजीत दोसांझ को संदीप सिंह के पिता ने दिया खास गिफ्ट, एक्टर ने कहा 'मैं इसके लायक नहीं'

विज्ञापन
संदीप सिंह के साथ दिलजीत दोसांझ
विज्ञापन
हॉकी खिलाड़ी संदीप सिंह के पिता ने एक्टर दिलजीत दोसांझ को अपने बेटे संदीप की हॉकी स्टिक तोहफे में दी है। बता दें कि जल्द रिलीज होने वाली फिल्म सूरमा में दिलजीत संदीप सिंह के किरदार में नजर आने वाले हैं। दिलजीत अपने इस सफर को और अधिक यादगार बनाने के लिए हॉकी के महारथी संदीप सिंह के साथ उनकी गृहनगरी शाहबाद पहुंचे।
विज्ञापन


यहां उनकी मुलाकात संदीप के पूरे परिवार से हुई और उन्होंने संदीप सिंह के जीवन से जुड़ी महत्वपूर्ण चीजों को और करीब से देखा और समझा। दिलजीत को तोहफे में मिली वही हॉकी स्टिक है जो संदीप सिंह के साथ उस समय थी जब उन्हें ट्रेन में गोली लगी थी। साथ ही यह स्टिक उनके साथ तब भी थी जब वह व्हीलचेयर पर थे।

दिलजीत ने सोशल मीडिया पर इसका एक वीडियो भी शेयर किया है-



वीडियो में हॉकी स्टिक पर एक पेपर लगा हुआ है जिस पर कुछ लिखा हुआ है। दिलजीत ने कैप्शन में लिखा है, 'सूरमा 13 जुलाई को रिलीज होगी। इसके लायक तो नहीं मैं लेकिन मां का प्यार तो नालायक बच्चे के लिए भी बराबर होता है। थैंक्स संदीप पाजी और फैमिली।'
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें