फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: ऑफिस के बाहर एकता कपूर पर नकाबपोशों ने तानी बंदूक, देखकर टीवी क्वीन की हालत हुई खराब

Mon, 21 Feb 2022 11:30 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

एकता कपूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दो नकाबपोश एकता पर बंदूक ताने खड़े हैं। इस मौके पर एकता काफी घबराती दिखाई दे रही हैं।
विज्ञापन
एकता कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीवी इंडस्ट्री की ‘क्वीन’ एकता कपूर इन दिनों काफी ज्यादा बिजी हैं। एक तरफ एकता कपूर शानदार टीवी सीरियल्स लेकर आ रही हैं तो दूसरी तरफ उनका रियलिटी शो ‘लॉक अप’ जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाला है, जिसका वह जमकर प्रमोशन कर रही हैं। इन सबके बीच अब एकता कपूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें एकता कपूर के सामने दो नकाबपोश व्यक्ति बंदूक लेकर खड़े हैं और एकता को डराने की कोशिश कर रहे हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग भी हैरान रह गए हैं और हर कोई इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहा है।

विज्ञापन

 
दरअसल, सोमवार शाम जब एकता कपूर अपने ऑफिस से बाहर निकलती हैं। इस दौरान वह फोटोग्राफर्स को पोज देने के लिए रुकती हैं। इसी मौके पर दो नकाबपोश वहां पहुंचते हैं जिनमें से एक एकता की ओर बंदूक दिखाता है और दूसरा शख्स वहां सभी पैपराजियों से कैमरा बंद करने के लिए कहता है। वीडियो में देखा जा सकता ह कि नकाबपोश एकता पर बंदूक ताने खड़ा है। दूसरा वहां मौजूद सबको डरा रहा है, जिस वजह से ऑफिस के बाहर हंगामा मच जाता है। इस दौरान एकता कपूर सीधा अपनी कार में बैठ जाती हैं। दूसरा शख्स फोटोग्राफर्स से कहता है, ‘ये कैमरा बंद कर... ये सब।’ आस-पास कुछ लोग चिल्लाते हैं, ‘हेल्प-हेल्प, पुलिस को बुलाओ, बचाओ।’
 
 
एकता कपूर का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि, लोग इस वीडियो को नकली मान रहे हैं, जिस वजह से लोग इस वीडियो पर जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ’50 रुपये काट ओवर एक्टिंग के।’ एक यूजर ने लिखा, ‘क्या यह सच में है?’ एक अन्य ने लिखा, ‘लॉक अप का प्रमोशन है।‘ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘यह क्या है?’ लोगों का मानना है कि इस वीडियो के जरिए एकता अपने नए शो 'लॉक अप' का प्रमोशन कर रही हैं।
विज्ञापन

 
बता दें कि एकता कपूर का रियलिटी शो ‘लॉक अप’ 27 फरवरी से शुरू हो रहा है। इस शो को कंगना रणौत होस्ट करेंगी। ये शो एमएक्स प्लेयर और ऑल्ट बालाजी पर लाइव स्ट्रीम होगा, जिसमें कंगना की जेल में 16 कंटेस्टेंट्स बंद होंगे। कंगना और एकता अपने इस शो का जमकर प्रमोशन कर रही हैं। दूसरी तरफ फैंस भी इस शानदार शो का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें