फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ekta Kapoor: एकता कपूर ने 'नागिन 7' की मुख्य नायिका चुनने में मांगी फैंस से मदद, शेयर किया खास वीडियो

Tue, 09 Sep 2025 06:35 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Naagin 7: एकता कपूर ने अपने सबसे चर्चित शो 'नागिन' को लेकर एक खास वीडियो अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया है। इस शो को लेकर एकता ने दर्शकों से खास मदद भी मांगी है।
 
विज्ञापन
एकता कपूर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एकता कपूर का मशहूर फैंटेसी शो 'नागिन' पिछले कई साल से दर्शकों का फेवरेट बना हुआ है। आज एकता ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उनकी क्रिएटिव टीम के साथ मीटिंग दिख रही है। इस मीटिंग में वे शो के अगले सीजन के लिए चर्चा करती नजर आ रही हैं।
विज्ञापन

एकता का वीडियो
एकता ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में एकता ने कहा, 'मैं अपनी टीम, तनु और सिद्धार्थ, के साथ बैठकर तनु के पसंदीदा सवाल पर बात कर रही हूं - अगली नागिन कौन होगी?' उन्होंने बताया कि इस बार दो नागिन होंगी - एक तनु होंगी और दूसरी की कास्टिंग चल रही है। साथ ही, वे 'नाग देव' के किरदार पर भी विचार कर रहा हैं।

दर्शकों से की अपील
एकता ने दर्शकों से सुझाव मांगे और कहा, 'हमें बताएं कि आप किन अभिनेताओं को नागिन के रोल में देखना चाहते हैं। अपने पसंदीदा कलाकारों के नाम सुझाएं। मैं इसे एक पोस्ट के जरिए शेयर करूंगी और आप वहां अपनी राय दे सकते हैं।' उन्होंने यह भी कहा, 'मेरे शो नागिन के लिए कास्टिंग में मेरी मदद करें। बताएं कि आप इसे क्यों पसंद करते हैं और क्या बदलाव चाहते हैं।'

फैंस के सुझाव
एकता ने अपने फैंस से 'नागिन 7' की कास्ट को लेकर सवाल किया कि उन्हें 'नागिन 7' के लिए अच्छी नागिन कास्ट के लिए सजेस्ट करें। इस पर फैंस ने एकता को निराश न करते हुए कई नाम कमेंट में बताए। कई फैंस ने अपने च्वाइस के कलाकारों के नाम सुझाव में दिए एक फैन ने लिखा, 'चाहत, जेनिवर, प्रियंका, रूबीना, अलीशा-अब आपकी पसंद मैम', तो वहीं कई फैंस ने जेनिफर के नाम को सजेस्ट किया है। तो वहीं कुछ फैंस ने सुरभि ज्योति का नाम कमेंट में लिखा है। तो वहीं कुछ फैंस ने अदा खान, चाहत पांडे और ईशा मालवीय का नाम भी कमेंट में लिखा है।
विज्ञापन

टीवी सीरियल 'नागिन'
'नागिन' की शुरुआत 2015 में हुई थी और यह उस साल का सबसे हिट शो बन गया। हर सीजन में नई नागिन पेश की गई, जैसे मौनी रॉय, अदा खान, सुरभि ज्योति, अनीता हसनंदानी और तेजस्वी प्रकाश। मौनी और अदा का सीजन सबसे ज्यादा पसंद किया गए। जिसने उनके करियर को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया। दर्शकों को नागिन की कहानी, शानदार वीएफएक्स, ड्रामा और बैकग्राउंड म्यूजिक बहुत पसंद है। इसके अलावा, एकता का दूसरा हिट शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' का रीप्राइज वर्जन भी पिछले महीने रिलीज हुआ, जिसे दर्शकों से खूब तारीफ और व्यूज मिल रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Trisha Krishnan: 'सर्वश्रेष्ठ जीवन जी रही हूं', तृषा कृष्णन ने फ्लॉन्ट किया अपना 'कैमरा टैटू'; लिखा नोट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें