फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टाइगर श्रॉफ की मॉम आएशा ने की नेपोटिज्म की वकालत, एकता कपूर ने कह दिया कुछ ऐसा कि...

Fri, 10 Aug 2018 02:34 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
ekta kapoor, ayesha shroff
विज्ञापन
बॉलीवुड और नेपोटिज्म का रिश्ता बहुत पुराना है। पिछले साल एक चैट शो से शुरू हुआ नेपोटिज्म का किस्सा हर दिन नए नए विवाद पैदा करता है। दरअसल एक शो में जब बॉलीवुड की 'क्वीन' कंगना रनौत ने करण जौहर पर नेपोटिज्म का झंडा बुलंद करने का आरोप लगाया तो मामला गरमा गया। आरोप प्रत्यारोप का दौर चल पड़ा। किसी ने नेपोटिज्म का सपोर्ट किया तो किसी ने इसके विरोध मे ंस्वर बुलंद किए।
विज्ञापन


एक बार फिर नेपोटिज्म का मुद्दा तब गरमाया जब श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर को धड़क में साइन किया गया लोगों ने इसके लिए करण जौहर को खूब ट्रोल किया। फिर जब सलमान खान ने लवरात्रि में अपने जीजा को लॉन्च किया तो तो फिर नेपोटिज्म की बहस ने सिर उठाया। 

 

अब इस बहस में एक नया नाम जुड़ गया है। वो नाम है टाइगर श्रॉफ की मॉम यानी कि आएशा श्रॉफ का। दरअसल आएशा श्रॉफ ने नेपोटिज्म का सपोर्ट किया है। दरअसल हुआ कुछ यूं कि 'रॉकस्टार', 'जब वी मेट', 'हाइवे' और 'तमाशा' जैसी फिल्में निर्देशित कर चुके इम्तियाज अली ने हाल ही में 'लैला मजनू' के लिए एकता कपूर से हाथ मिलाया है। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया।

फिल्म का फर्स्ट लुक शेयर करते हुए एकता ने लिखा था- 'प्रोमो दो घंटे में आने वाला है। समय की सीमाओं से परे मासूम प्यार की इस कहानी पर बनी फिल्म की झलक जरूर देखिए, जिस पर व्यावसायिकता हावी नहीं हुई है। जिसे सर्वश्रेष्ठ इम्तियाज अली ने बनाया है और बतौर लीड रोल दो नए चेहरों को इस फिल्म में मौका मिला है। जिनके पीछे कोई फिल्मी विरासत या स्टार पिता या गॉडफादर नहीं है।'



 
विज्ञापन

फिर क्या था टाइगर की मॉम ने इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिख दिया- ''एकता स्टार पिता होना कोई पाप नहीं है। कड़ी मेहनत और हुनर तो सभी को दिखाना पड़ता है, चाहे कोई जाति, समुदाय या वंश हो। फिर क्या था आएशा के इस कमेंट पर जवाब देते हुए एकता ने लिखा- ''यह सही नहीं है मैम। मेरे पास एक है लेकिन आपको यह बात तो माननी पड़ेगी कि निर्माता के लिए वो फिल्म बेचना आसान होता है, जिससे कोई वंश का नाम जुड़ा होता है। यह किसी स्टार किड को नीचा दिखाने के लिए नहीं है, कम से कम टाइगर के लिए तो नहीं, क्योंकि वो बेहद शानदार हैं। बस एक प्रार्थना है कि दूसरे बच्चों को भी मौका दिया जाना चाहिए।'' 

बता दें इससे पहले भी एकता ने एक चौंकाने वाला बयान दिया था- एकता ने कहा था कि उनके पास राजनेताओं समेत कई प्रभावशाली लोगों के कॉल्स आते हैं और वे रिश्तेदारों को काम देने की सिफारिश करते हैं। इस पर एकता ने साफ-साफ कहा कि वे ऐसे किसी को भी काम नहीं देती। उनका मानना है कि अगर उनमें प्रतिभा है तो ऑडिशन देने सामने आएं और काम करें। लेकिन इस तरह से परेशान करने वालों के लिए कोई जगह नहीं है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें