इस फिल्म में बिजली कटौती के बावजूद बढ़ते बिल का मुद्दा उठाया जाएगा। फिल्म का निर्देशन अक्षय कुमार की फिल्म टॉयलेट एक प्रेमकथा के डायरेक्टर श्रीनारायण सिंह ने किया है। फिल्म में गजब के डायलॉग्स है।
फिल्म 'बत्ती गुल मीटर चालू' में शाहिद के अलावा श्रद्धा कपूर और यामी गौतम भी मुख्य भूमिका में हैं। बात करें फिल्म 'बत्ती गुल मीटर चालू' की कहानी की तो यह उत्तराखंड की पृष्ठभूमि पर बनी और बिजली विभाग में चल रहे भ्रष्टाचार पर आधारित फिल्म है। यह फिल्म 21 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
यहां देखें फिल्म का ट्रेलर