कौन है फिल्म का निर्देशक?
एकता कपूर की फिल्म 'द साबरमती रिपोर्ट' को कामयाबी मिली थी। अब मेकर्स को 'द टेरर रिपोर्ट' से उम्मीदें हैं। पिछली फिल्म में गोधरा कांड के बारे में दिखाया गया था। नई फिल्म में कश्मीर में आतंकवाद के मुद्दे पर बात हो सकती है।
फिल्म के निर्देशक विष्णु वर्धन हैं। इसके निर्माता एकता कपूर, शोभा कपूर, तनुज गर्ग और अतुल कस्बेकर हैं। फिल्म की रिलीज डेट के बारे में जानकारी नहीं है।