फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'यकीन मानिए, गलतफहमी हुई है...'; 'धुरंधर 2' में गुरबानी का अपमान करने के आरोप पर आर माधवन ने तोड़ी चुप्पी

Tue, 24 Mar 2026 07:35 PM IST
Jyoti Raghav एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Dhurandhar 2 Controversy: फिल्म 'धुरंधर द रिवेंज' के एक सीन को लेकर बीते दिनों यह आरोप लगा कि इसमें कथित तौर पर गुरबानी का अपमान किया गया है। यह सीन माधवन पर फिल्माया गया है। विवाद होने पर माधवन ने सफाई दी है।
 
विज्ञापन
धुरंधर 2 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म 'धुरंधर 2' को लेकर बीते दिनों आरोप लगाया गया कि इसके एक सीन में कथित तौर पर गुरबानी का अपमान किया गया है। इस सीन में माधवन नजर आए। उनसे और मेकर्स से माफी की मांग की गई। इस मामले पर अब आर माधवन ने चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो साझा करते हुए स्पष्ट किया है कि फिल्म के सीन में गुरबानी की लाइनें बोलने से बहुत पहले ही उन्होंने सिगरेट बुझा दी थी। जानिए माधवन ने क्या कहा है?

विज्ञापन

आर माधवन ने क्या कहा?
आर माधवन ने आज मंगलवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। इसमें माधवन ने सबसे पहले फिल्म को मिली दर्शकों की शानदार प्रतिक्रिया के लिए सभी का आभार व्यक्त किया है। इसके बाद जिस सीन पर आपत्ति जताई गई है, उसे लेकर कहा है कि इसे लेकर गलतफहमी हुई है। अभिनेता ने स्पष्ट किया है, 'हाल ही में हमें पता चला है कि इस फिल्म के एक सीन में मैंने गुरु गोबिंद सिंह जी के दशम ग्रंथ से कुछ लाइन्स बोलते वक्त सिगरेट स्मोक की है। इससे उन्हें ठेस पहुंची है। मैं आपको यकीन दिलाता हूं यह सही नहीं है। कुछ गलतफहमी हुई है। सीन से काफी पहले ही सिगरेट बुझा दी गई थी'। 

 

आर माधवन - फोटो : इंस्टाग्राम
बोले- 'आदित्य धर ने पहले ही दी थी सलाह'
माधवन ने कहा है, 'आदित्य धर इन सब चीजों का बहुत ख्याल रखते हैं। उन्होंने मुझसे कहा था कि ये लाइन बोलते वक्त इससे बहुत पहले सिगरेट बुझा दीजिएगा। आपके मुंह से न ही धुआं निकलेगा, न ही स्क्रीन पर धुआं दिखेगा, न ही आपके हाथ में सिगरेट होगी, क्योंकि यह हमारे लिए बहुत ही पवित्र है। मैंने बाकायदा सिगरेट बुझा दी थी। उसके बाद अगर आप सीन को देखेंगे तो आपको यकीन हो जाएगा कि न ही मेरे मुंह से धुआं निकल रहा है, न ही फ्रेम में कहीं सिगरेट का धुआं है। न ही सीन के पूरा होने तक सिगरेट का नामो-निशान है'।

माधवन ने कहा- 'हम सिख समुदाय के साथ हैं'
माधवन ने आगे कहा है, 'हमें पता है कि हम अनजाने में भी किसी का दिल नहीं दुखाना चाहते। हम पूरे सिख समुदाय के साथ हैं। हमेशा रहेंगे। उनका बहुत आदर करते हैं। हर फिल्म की रिलीज से पहले मैं खुद स्वर्ण मंदिर जाता हूं, यह सबको पता है। किसी को ठेस पहुंचाने का हमारा कोई इरादा नहीं था। न ही हमने ऐसा किया है। सीन के शुरुआत में मेरे हाथ में सिगरेट है, लेकिन जब वह सीन शुरू होता है तो मैं बाकायदा सिगरेट बुझा देता हूं'। माधवन ने आगे कहा है, 'किसी को जाने-अनजाने में बुरा लगा है तो माफ कीजिएगा'। पोस्ट पर नेटिजंस माधवन की तारीफ कर रहे हैं और उनका समर्थन कर रहे हैं।



विज्ञापन

फिल्म में कैसा है सीन?
बात करें इस सीन की तो इसकी शुरुआत में माधवन सिगरेट पीते नजर आते हैं, जिसके बाद रणवीर का एक लंबा डायलॉग आता है। इसी दौरान माधवन सिगरेट बुझा देते हैं। आगे जाकर वो गुरबानी से जुड़ा यह डायलॉग बोलते हैं, जिससे काफी देर पहले ही वो सिगरेट बुझा चुके थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें