फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ek Villain Returns: तारा और अर्जुन कपूर ने रखे हैं एक-दूसरे के खतरनाक निक नेम, सोशल मीडिया पर बताई सच्चाई

Tue, 19 Jul 2022 04:16 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अभिनेत्री तारा सुतारिया सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी आगामी फिल्म 'एक विलेन रिटर्न्स' के को-स्टार अर्जुन कपूर के साथ सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें साझा की हैं।
विज्ञापन
तारा सुतारिया - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता अर्जुन कपूर और अभिनेत्री तारा सुतारिया जल्द ही फिल्म 'एक विलेन रिटर्न्स' में नजर आएंगे। इन दोनों के बीच गजब की केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। दोनों सितारे सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं। हाल ही में एक बार फिर अभिनेत्री तारा सुतारिया ने कई दिलचस्प तस्वीरें साझा की हैं, जिनमें अर्जनु कपूर और तारा मस्ती करते नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि दोनों के बीच गजब की बॉन्डिंग है।

विज्ञापन

पोस्ट कीं खूबसूरत तस्वीरें
तारा सुतारिता ने फिल्म के सेट से पांच तस्वीरें पोस्ट की हैं। सारी तस्वीरें एक से बढ़कर एक हैं। एक तस्वीर में अर्जुन कपूर गिटार बजाते नजर आ रहे हैं, वहीं तारा उनके साथ बैठी मुस्कुरा रही हैं। दूसरी तस्वीर में तारा, अर्जुन कपूर के गाल खींचती नजर आ रही हैं। तीसरी तस्वीर में भी दोनों मस्ती करते दिख रहे हैं। वहीं चौथी तस्वीर को देखकर लग रहा है, मानो अर्जुन कपूर चीख-चीखकर तारा को गाना सुना रहे हैं। आखिरी तस्वीर में तारा अपने को-स्टार अर्जुन कपूर की पीठ पर बैठी नजर आ रही हैं। 

तारा ने लिखा खूबसूरत कैप्शन
तस्वीरें साझा करते हुए तारा सुतारिता ने एक लंबा और खूबसूरत कैप्शन लिखा है। उन्होंने लिखा है, 'ये हम हैं! कभी हम भूखे होते हैं, कभी एक-दूसरे के गाल खींच रहे होते हैं। एक-दूसरे को खूब मजेदार चुटकुले सुनाते हैं और फिर उन पर हंसते हैं। एक-दूसरे को अजीबो-गरीब निक नेम्स से पुकारते हैं। कभी हम सिर्फ इसलिए बहस करते हैं, क्योंकि हमें खाने की जरूरत होती है।' 
विज्ञापन

अर्जुन ने लिखा मजेदार कमेंट
तारा सुतारिया के इस पोस्ट पर फैंस की काफी अच्छी प्रतक्रिया आ रही है। साथ ही अर्जुन कपूर के कमेंट ने भी फैंस का ध्यान खींचा है। अर्जुन कपूर ने तारा के पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा है, 'दरअसल, काम करने के लिहाज से मैं बेस्ट इंसान हूं।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें