पोस्ट कीं खूबसूरत तस्वीरें
तारा सुतारिता ने फिल्म के सेट से पांच तस्वीरें पोस्ट की हैं। सारी तस्वीरें एक से बढ़कर एक हैं। एक तस्वीर में अर्जुन कपूर गिटार बजाते नजर आ रहे हैं, वहीं तारा उनके साथ बैठी मुस्कुरा रही हैं। दूसरी तस्वीर में तारा, अर्जुन कपूर के गाल खींचती नजर आ रही हैं। तीसरी तस्वीर में भी दोनों मस्ती करते दिख रहे हैं। वहीं चौथी तस्वीर को देखकर लग रहा है, मानो अर्जुन कपूर चीख-चीखकर तारा को गाना सुना रहे हैं। आखिरी तस्वीर में तारा अपने को-स्टार अर्जुन कपूर की पीठ पर बैठी नजर आ रही हैं।
तारा ने लिखा खूबसूरत कैप्शन
तस्वीरें साझा करते हुए तारा सुतारिता ने एक लंबा और खूबसूरत कैप्शन लिखा है। उन्होंने लिखा है, 'ये हम हैं! कभी हम भूखे होते हैं, कभी एक-दूसरे के गाल खींच रहे होते हैं। एक-दूसरे को खूब मजेदार चुटकुले सुनाते हैं और फिर उन पर हंसते हैं। एक-दूसरे को अजीबो-गरीब निक नेम्स से पुकारते हैं। कभी हम सिर्फ इसलिए बहस करते हैं, क्योंकि हमें खाने की जरूरत होती है।'
अर्जुन ने लिखा मजेदार कमेंट
तारा सुतारिया के इस पोस्ट पर फैंस की काफी अच्छी प्रतक्रिया आ रही है। साथ ही अर्जुन कपूर के कमेंट ने भी फैंस का ध्यान खींचा है। अर्जुन कपूर ने तारा के पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा है, 'दरअसल, काम करने के लिहाज से मैं बेस्ट इंसान हूं।'