पापा अनिल कपूर और उनकी बेटी सोनम कपूर की फिल्म 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' का गाना 'इश्क मीठा' रिलीज हो चुका है। अनिल और सोनम साथ डांस करते नजर आ रहे हैं। गाने में दोनों के डांस देखकर ऐसा लग रहा है कि ये दोनों सुबह होने देना ही नहीं चाहते हैं। जो जिंदगी है 'आज जी लेने दो'। दोनों के स्टेप्स भी बेहतरीन हैं। अनिल और सोनम काफी खूबसूरत भी नजर आ रहे हैं, जो देखते ही बन रहा है। यहां गाने को देखें
फिल्म का ट्रेलर सामने आने के बाद से इसकी चर्चाएं शुरू हो गई थी। फिल्म में राज कुमार राव और जूही चावला भी नजर आएंगी। फिल्म की स्टोरी लेसबियन के इर्द-गिर्द घूमते नजर आने आएगी। 'इश्क मीठा' 1996 का रीमिक्स बाली सग्गू और मलकीत सिंह ने गाया था, जबकि इसको मलाइका अरोड़ा खान और जस अरोड़ा पर फिल्माया था। यहां देखें रीमेक गाने का पुराना वर्जन।
फिल्म एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा को सेल्ली चोपड़ा डायरेक्ट कर रही हैं। सेल्ली ने बताया कि फिल्म में एक पिता और बेटी के रिश्ते को बेहतरीन ढंग से दर्शाया गया है।