फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

John Abraham: जॉन अब्राहम ने प्रशंसकों के साथ मनाई ईद, गले लगकर दी बधाई, देखिए वीडियो

Mon, 31 Mar 2025 01:40 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Eid ul Fitr: आज सोमवार को ईद का त्योहार मनाया जा रहा है। अभिनेता जॉन अब्राहम भी त्योहार के जश्न में शामिल हुए। उन्होंने फैंस के साथ ईद सेलिब्रेट की।
विज्ञापन
जॉन अब्राहम - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जॉन अब्राहम इन दिनों अपनी फिल्म 'द डिप्लोमैट' को लेकर चर्चा में हैं। सच्ची कहानी पर आधारित इस फिल्म को लेकर उनकी खूब तारीफ हो रही हैं। इस बीच एक्टर का एक वीडियो सामने आया है। वे अपने फैंस के साथ ईद सेलिब्रेट करते दिखे हैं। जॉन अब्राहम ने गले लगाकर अपने प्रशंसकों को ईद की मुबारकबाद दी है।

विज्ञापन

गले मिलकर दी बधाई
जॉन अब्राहम अक्सर फैंस से मिलते नजर आते हैं। कभी वे किसी फैन का बर्थडे मनाते नजर आते हैं तो कभी यूं ही उनके साथ तस्वीरें क्लिक कराते। आज सोमवार को ईद के अवसर पर उन्होंने इस त्योहार को फैंस के साथ मिलकर मनाया। एक्टर का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वे अपने एक प्रशंसक को गले लगाकर ईद की बधाई दे रहे हैं। फैन भी खुशी में जॉन का हाथ चूम लेता है। यह वीडियो विरल भियानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है।
 

सादगी से जीत लिया दिल
जॉन अब्राहम के इस अंदाज की यूजर्स तारीफ कर रहे हैं। प्रशंसक उनकी विनम्रता और सादगी की तारीफ कर रहे हैं। जॉन कैजुअल अंदाज में नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'माशाअल्लाह, जॉन अब्राहम बहुत नेकदिल इंसान हैं'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'ईद मुबारक'।

यह खबर भी पढ़ें:
Sanoj Mishra: गिरफ्तार हुए मोनालिसा को फिल्म ऑफर करने वाले निर्देशक सनोज मिश्रा, लगा है ऐसा गंभीर आरोप
विज्ञापन

कितना किया 'द डिप्लोमैट' ने कलेक्शन?
जॉन अब्राहम की फिल्म 'द डिप्लोमैट' की बात करें तो अच्छी कहानी और दमदार अभिनय के बावजूद यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास कारोबार नहीं कर पाई है। विक्की कौशल की फिल्म 'छावा' के सामने यह दर्शकों को खींच पाने में कामयाब नहीं हो सकी। फिर, कल रविवार 30 मार्च को 'सिकंदर' की रिलीज के बाद यह टिकट खिड़की को अलविदा कह चुकी है। 'द डिप्लोमैट' ने 31.25 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है।

यह खबर भी पढ़ें:
Saira Banu: 'हमारे घर ईद एकता का उत्सव होता, दुनिया खूबसूरत लगती', ईद पर सायरा बानो को याद आए दिलीप साहब
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें