फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Eid Mubarak: जन्नत जुबैर और अली गोनी ने मनाया ईद का जश्न, आर माधवन समेत कई सेलेब्स ने फैंस को दी बधाईयां

Sat, 21 Mar 2026 08:32 AM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Eid 2026: ईद के मौके पर बॉलीवुड सिलेब्रिटी और टीवी एक्टर्स ने बधाई दी है। देखिए सेलेब्स ने कैसे मनाई ईद। 

विज्ञापन
ईद मुबारक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ईद के इस खास मौके पर बॉलीवुड के सिलेब्रिटी और टीवी कलाकारों ने बधाई दी है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर कर ईद मुबारक लिखा। साथ ही कुछ सेलेब्स ने ईद मनाते हुए तस्वीरें भी शेयर की। आइए देखते हैं सेलेब्स के लिए इस साल की ईद कितनी खास रही। 

विज्ञापन

अक्षय कुमार
बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार ने अपने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर कर सभी को ईद की मुबारकबाद दी।



आर माधवन
आर माधवन फिलहाल धुरंधर 2 की वजह से चर्चाओं में हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर कर सभी लोगों को बधाई दी है। 

शिल्पा शेट्टी
एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने भी अपने इंस्टाग्राम पर ईद की बधाई देते हुए स्टोरी शेयर की है। 



मलाइका अरोड़ा 
एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने भी अपने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर कर सबको ईद की शुभकामनाएं दी। उन्होंने ईद मुबारक की एक फोटो शेयर की, जिसमें सबकी खुशहाली की कामना की गई है। 



मुनव्वर फारूकी
यूट्यूबर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मुनव्वर फारूकी ने भी मक्का मदीना जाकर ईद का जश्न मनाया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर कर लिखा- 'ईद मुबारक आप सबको मेरी तरफ से, मुझे अपनी दुआ में खास याद रखें' 
 


आमिर अली
टीवी एक्टर आमिर अली ने भी अपने बच्चे के साथ तस्वीर शेयर की। साथ ही उन्होंने ईद में बनने वाली खीर और जश्न मनाने की तस्वीरें डालीं। उन्होंने कैप्शन में लिखा- ईद मुबारक, यह साल आपके लिए प्यार, शांति और खुशहाली लेकर आए।   
 


जीशान कादरी
एक्टर जीशान कादरी ने भी अपने परिवार के साथ ईन मनाई। उन्होंने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर कर लिखा, 'ईद खुशियां मनाने और दिल खोलकर हंसने का दिन है। यह दिन अल्लाह का शुक्र अदा करने का है, उनकी उन तमाम नेमतों के लिए जो उन्होंने हम पर बरसाई हैं। ईद मुबारक'
 

जन्नत जुबैर 
एक्ट्रेस जन्नत जुबैर, जो बीते कुछ दिनों से सुर्खियों में हैं, उन्होंने भी सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर कर ईद की मुबारकबाद दी है।

अली गोनी 
टीवी एक्टर अली गोनी ने भी एक फोटो शेयर कर सभी को ईद की बधाई दी है। 

हिना खान
टीवी एक्ट्रेस हिना खान ने अपने फैंस को ईद अल-फितर की शुभकामनाएं दी हैं। हिना ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर चांद की एक तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर के साथ हिना ने लिखा, 'चांद मुबारक'। 

आयशा खान
'धुरंधर' के गाने 'शरारत' से पॉपुलर होने वालीं आयशा खान ने भी अपने फैंस को ईद की शुभकामनाएं दी हैं। आयशा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर खाने की एक तस्वीर शेयर की है। इसके साथ आयशा ने लिखा, 'चांद रात मुबारक।'

विज्ञापन

इसके साथ एक्ट्रेस धनाश्री और सुनीता अहूजा समेत कई कलाकारों ने ईद की शुभकामनाएं दी हैं। 
 
आज के दिन देश-दुनिया में ईद मनाई जा रही है। इसी के साथ सेलेब्स भी अपने करीबियों के साथ इस त्योहार को सेलिब्रेट कर रहे हैं और सभी को ईद की शुभकामनाएं दे रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें