फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जी जी रे जी: जारी हुआ 'ईठा' का पहला गाना, पारंपरिक परिधान में लावणी करती दिखीं श्रद्धा कपूर

Tue, 17 Nov 2026 03:32 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

  • बहुप्रतीक्षित फिल्म 'ईठा' का पहला गाना 'जी जी रे जी' रिलीज हो चुका है।
  • मैडॉक फिल्म्स और कठपुतली क्रिएशन्स की तरफ से प्रस्तुत इस गाने में श्रद्धा 'ईठा' के किरदार में हैं।
  • इसमें वह पारंपरिक नौवारी साड़ी, गहनों और घुंघरुओं के साथ लावणी करती दिख रही हैं।
विज्ञापन
ईठा - फोटो : यूट्यूब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेत्री श्रद्धा कपूर अपनी अपकमिंग फिल्म 'ईठा' को लेकर चर्चा में हैं। इससे पहले मेकर्स ने इस फिल्म का पहला गाना 'जी जी रे जी' रिलीज किया है। गाने में श्रद्धा कपूर शानदार डांस करते हुए नजर आ रही हैं। यह गाना एक महान कलाकार की कहानी को आकार देने वाले डांस की झलक पेश करता है।
विज्ञापन
Trending Videos

ईठा - फोटो : यूट्यूब
कौन है गाने का लेखक?
  • 'जी जी रे जी' गाने के बोल अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं।
  • श्रेया घोषाल ने इसे अपनी मखमली आवाज दी है। इसका म्यूजिक अजय-अतुल ने दिया है। उन्होंने ही इसे कंपोज किया है।
  • मैडॉक फिल्म्स और कठपुतली क्रिएशन्स की तरफ से प्रस्तुत इस गाने में श्रद्धा 'ईठा' के किरदार में नजर आती हैं।
  • इसमें वह पारंपरिक नौवारी साड़ी, गहनों और घुंघरुओं के साथ लावणी करती दिख रही हैं। 

ईठा - फोटो : यूट्यूब
गाने पर क्या बोले अजय-अतुल?
गाने के बारे में बात करते हुए अजय-अतुल ने कहा कि फिल्म में संगीत का काम सिर्फ कहानी के साथ चलना नहीं था, बल्कि इसने फिल्म के किरदारों और कहानी को स्थापित करने में एक अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने आगे बताया कि वे 'जी जी रे जी' गाने के जरिए, लावनी की पारंपरिक भावना को बनाए रखते हुए, एक दमदार रचना के माध्यम से किरदार की ताकत को दिखाना चाहते थे।

ईठा - फोटो : यूट्यूब
श्रेया घोषाल
घोषाल ने कहा, 'कुछ गाने ऐसे होते हैं जिन्हें आप सिर्फ गाते हैं, जबकि कुछ ऐसे होते हैं जिन्हें आप कुछ पलों के लिए जीते हैं। 'जी जी रे जी' दूसरे तरह का गाना है। अजय-अतुल ने एक ऐसी रचना तैयार की है जिसमें लावणी का जोश, चतुराई और शालीनता कूट-कूट कर भरी है। मैं चाहती थी कि मेरी आवाज में भी वह सब झलके।'
विज्ञापन

ईठा - फोटो : यूट्यूब
कब रिलीज होगी फिल्म?
लक्ष्मण उतेकर के निर्देशन में बनी 'ईठा' को दिनेश विजान, लक्ष्मण उतेकर और करिश्मा शर्मा ने प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म 4 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें