कौन से गानें भेजे गए?
ग्रैमी अवॉर्ड की प्रतिस्पर्धा कई श्रेणियों में होती है। इसके लिए अलग-अलग गानें विभिन्न श्रेणियों में भेजे जाते हैं। इसमें विजुअल मीडिया के लिए लिखा गया सर्वश्रेष्ठ गीत में (फिर से), सर्वश्रेष्ठ पॉप डुओ /ग्रुप परफॉर्मेंस में (जाइये सजाना), सर्वश्रेष्ठ ग्लोबल म्यूजिक परफॉर्मेंस में (जान से गुजरते हैं और कन्हैया), सर्वश्रेष्ठ एशियाई पॉप संगीत प्रदर्शन (आरी आरी) और सर्वश्रेष्ठ रैप परफॉर्मेंस (मन अटकेया - डेस्टिनी) शामिल हैं।
तमिल गाने को मिली लिस्ट में जगह
फिल्म ‘धुरंधर 2’ भले ही अपनी जगह ग्रैमी अवॉर्ड की लिस्ट में न बना पाई हो मगर भारत से एक फिल्म ने अपनी जगह जरुर बनाई है। देवन एकंबरम और सुशा का तमिल गीत 'वरुवाइ' को सर्वश्रेष्ठ ग्लोबल संगीत प्रदर्शन श्रेणी में नामांकन मिला है। यह पहली बार है जब किसी तमिल गीत को ग्रैमी पुरस्कार के लिए नामांकन मिला है।
फिल्म 'धुरंधर द रिवेंज'
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म धुरंधर: द रिवेंज का कलेक्शन
आदित्य धर द्वारा निर्देशित, धुरंधर: द रिवेंज बॉक्स ऑफिस पर सफल रही। फिल्म ने वर्ल्ड वाइड 1,363.15 करोड़ रुपये की कमाई की थी। इसमें भारत से 1,013.15 करोड़ रुपये और विदेशों से 350 करोड़ रुपये शामिल हैं। फिल्म में अभिनेता रणवीर सिंह ने जसकिरत सिंह रंगी की भूमिका निभाई, जो एक भारतीय जासूस है जिसे हमजा अली मजारी के रूप में पाकिस्तान में एक आतंकवादी नेटवर्क में घुसपैठ करने के लिए भेजा जाता है।