ईडी ने की लंबी पूछताछ
ईडी के सूत्रों मुताबिक पूछताछ के दौरान गहना से उनके और राज कुंद्रा से कनेक्शन, कुंद्रा की कंपनी में उनकी भूमिका और मनी ट्रेल को लेकर गहन सवाल किए गए। गहना से उनके वित्तीय लेन-देन और कंपनी में उनकी क्या भूमिका थी, इस बारे में विस्तार से जानकारी ली गई। गहना वशिष्ठ पर आरोप है कि उन्होंने राज कुंद्रा की कंपनी के तहत एडल्ट कंटेंट तैयार किया और उसे अवैध रूप से एप पर अपलोड किया। इस मामले में गहना को फिर से ईडी ने पूछताछ के लिए तलब किया है।
गहना ने दी सफाई
गहना वशिष्ठ ने इस पर कहा, "29 नवंबर को मेरे घर पर ईडी ने छापा मारा और पूरी तरह से जांच की। घर में कोई आपत्तिजनक सामग्री नहीं मिली। मेरे खाते को फ्रीज कर दिया गया है, जिसमें मेरे म्यूचुअल फंड और एफडी शामिल हैं। मुझे पीएमएलए के तहत समन जारी किया गया था, इस कारण मैं जांच में पूरा सहयोग करने आई हूं। मैं चाहती हूं कि सच्चाई सामने आए।" इसके अलावा, गहना ने यह भी कहा कि वह अब तक केवल एक बार ही राज कुंद्रा से मिली हैं।