फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Preity Zinta: प्रीति जिंटा ने बताया प्रकृति को कुछ वापस देने का महत्व, कहा- ऐसे पल जीवन को सही मायने देते हैं

Tue, 10 Dec 2024 10:56 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Preity Zinta: प्रीति जिंटा बेशक शादी के बाद परदेसी हो गई हैं, लेकिन अपनी जड़ों से जुड़ी हैं। उनके दिल में अपना हिमाचल बसता है। आज उन्होंने अपने होम टाउन की एक तस्वीर साझा कर प्रकृति की सेवा पर चर्चा की है।
विज्ञापन
प्रीति जिंटा - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड की डिंपल गर्ल, प्रीति जिंटा ने अपने अभिनय और चुलबुले अंदाज से फैंस के दिलों पर राज किया है। जीन गुडइनफ से शादी करने के बाद प्रीति जिंटा परदेस में बस गई हैं। मगर, दिल से वे देसी हैं। प्रीति जिंटा हिमाचल प्रदेश से ताल्लुक रखती हैं। अभिनय और फिल्मों के अलावा प्रीति जिंटा अपने होमटाउन से जुड़ी यादें भी सोशल मीडिया पर साझा करती हैं। आज उन्होंने तीन साल पुरानी एक याद ताजा की है और साथ ही पर्यावरण पर बात की है।

विज्ञापन

प्रीति जिंटा - फोटो : इंस्टाग्राम
तीन साल पहले रोपा देवदार का पौधा
अपने हालिया इंस्टाग्राम पोस्ट में प्रीति जिंटा प्रकृति सेवा और प्रकृति को कुछ वापस लौटाने के महत्व पर बात करती दिखी हैं। तस्वीरों साझा करते हुए प्रीति जिंटा ने बताया कि उन्होंने करीब तीन साल पहले अपने होमटाउन में देवदार के पौधे रोपे थे। अब वे बढ़ने लगे हैं। यह देखकर उनकी खुशी सातवें आसमान पर है। प्रीति जिंटा ने पौधारोपण के समय की तस्वीर और अब बढ़े हुए पौधे की तस्वीर दोनों साझा की हैं। 

प्रीति जिंटा - फोटो : इंस्टाग्राम @realpz
जीवन को सही मायने देने वाले पल
प्रीति जिंटा ने पोस्ट के साथ कैप्शन लिखा है,  'मैंने यह हिमालयन देवदार का पौधा करीब तीन साल पहले लगाया था। हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी के बीच इसे बढ़ता और फलते-फूलते देखकर बहुत खुशी हुई, क्योंकि यहां की सर्दी और भी ज्यादा बढ़ गई है'। प्रीति ने आगे लिखा, ' ऐसे पल जीवन को सही मायने देते हैं और प्रकृति को कुछ वापस देने का महत्व भी बताते हैं'। प्रीति जिंटा ने जो पौधा लगाया था, वह बर्फ से ढका दिखाई दे रहा है।
Sunny Deol: "ताकत का गलत इस्तेमाल हो रहा", जानिए सनी देओल ने रचनात्मकता की कमी का ठीकरा किस पर फोड़ा?

प्रीति जिंटा - फोटो : इंस्टाग्राम @realpz
शिमला में हुआ प्रीति जिंटा का जन्म
प्रीति जिंटा का जन्म शिमला में हुआ। उनके पिता दुर्गानंद जिंटा आर्मी में ऑफिसर थे। अभिनेत्री जब 13 वर्ष की थीं, तब कार एक्सीडेंट में पिता का निधन हो गया। प्रीति जिंटा के करियर की बात करें तो उन्होंने वर्ष 1998 में फिल्म 'दिल से' के जरिए डेब्यू किया। फिर वे बॉबी देओल के साथ सोल्जर में नजर आईं। उन्होंने 'क्या कहना', 'चोरी चोरी चुपके चुपके', दिल चाहता है, दिल है तुम्हारा, कल हो ना हो, कोई मिल गया, वीर जारा, सलाम नमस्ते, कभी अलविदा न कहना जैसी कई चर्चित फिल्मों में काम किया है।
25 Years of Film Yeh Hai Mumbai Meri Jaan: निर्देशक महेश भट्ट, सैफ अली खान हीरो, फिर क्या हुआ फिल्म का हाल
विज्ञापन

प्रीति जिंटा - फोटो : इंस्टाग्राम
इस फिल्म से बड़े परदे पर वापसी
प्रीति जिंटा राजकुमार संतोषी की फिल्म 'लाहौर 1947' के जरिए बड़े परदे पर वापसी करने जा रही हैं। इसमें वे सनी देओल के साथ काम करेंगी। फिल्म आमिर खान प्रोडेक्शंस के बैनर तले बनाई जा रही है। 
Sonu Nigam: बीच में शो छोड़कर जाने वाले राजनेताओं पर भड़के सोनू निगम, बोले- अगर जाना ही है तो आया मत करो...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें