उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा है- मैं अपनी जिंदगी में बहुत मेहनत की है लेकिन मैंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि मैं फोर्ब्स की लिस्ट में सबसे ज्यादा रुपए कमाने वाला एक्टर बनूंगा। मेरे पास हारवर्ड से एमबीए की डिग्री नहीं है लेकिन मेरी बिजनेस फिलॉसफी और हुनर समय के साथ तेज हुए हैं और असफलताओं ने मुझे सिखाया है। जब मैं स्थानीय बाजारों में रेस्लिंग लड़ता था तो मेरा लक्ष्य हर मैच से 40 डॉलर का हुआ करता था और आज जब मैं सफलतओं को हासिल कर चुका हूं तब भी मेरे लिए मेरे दर्शक सबसे पहले हैं।
मेरा एक ही बॉस है, और वह है यह दुनिया। अगर आप खुशी-खुशी घर जाते हैं तो मैं अपना काम सफल मानता हूं। मैं वो इंसान हूं जिसने 7 डॉलर (लगभग 500 रु.) से शुरुआत की थी। आपको बता दें कि रॉक इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'स्काईस्क्रैपर' को लेकर सुर्खियों में हैं। यह फिल्म इस शुक्रवार रिलीज होनी है। रॉक इस फिल्म का प्रमोशन जोर-शोर से कर रहे हैं।