'जुमांजी' और 'फास्ट एंड फ्यूरियस' जैसी फिल्मों में अपने अभिनय से दर्शकों के दिलों को जीतने वाले कलाकार ड्वेन जॉनसन दुनिया के सबसे अमीर अभिनेता बन गए हैं। हाल ही में दुनियाभर की बड़ी हस्तियों की कमाई का ब्यौरा देने वाली अमेरिकन मैगजीन फोर्ब्स की लिस्ट में वह पहले नंबर पर हैं।