फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shah Rukh Khan: जन्मदिन पर भव्य पार्टी की मेजबानी करेंगे शाहरुख खान, सितारों से सजेगी महफिल

Tue, 31 Oct 2023 09:27 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

पठान और जवान की अपार सफलता के  बाद फैंस शाहरुख की डंकी का इंतजार कर रहे हैं। 2023 में अपनी इन तीन फिल्मों से पहले, किंग खान ब्रेक पर थे।
विज्ञापन
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान दो नवंबर को अपना 58वां जन्मदिन मनाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। अभिनेता के करियर के लिहाज से यह साल काफी अच्छा रहा है। 2023 में उनकी फिल्मों ने वैश्विक बॉक्स ऑफिस पर 2000 करोड़ का कारोबार किया है। यही वजह है कि सुपरस्टार अपने जन्मदिन को धूमधाम के साथ मनाने जा रहे हैं।

विज्ञापन

Hrithik Roshan: ऋतिक रोशन ने फाइनल की 'कृष 4' की स्क्रिप्ट, प्रियंका चोपड़ा के किरदार पर भी आया अपडेट

Trending Videos

सितारों का लगेगा मेला
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यह दिन एक भव्य उत्सव की तरह मनाया जाएगा। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि शाहरुख की साल की तीसरी रिलीज, राजकुमार हिरानी की डंकी का टीजर उनके जन्मदिन पर रिलीज होगा। रिपोर्ट से पता चलता है कि यह कार्यक्रम सालभर शाहरुख की उपलब्धियों का जश्न मनाने के लिए है और इसमें करण जौहर, आलिया भट्ट, काजोल, दीपिका पादुकोण, राजकुमार हिरानी, एटली, सिद्धार्थ आनंद सहित अन्य लोग शामिल होंगे। शाहरुख की बेटी सुहाना खान भी इस पार्टी में दिखेंगी। बता दें कि वह जल्द ही जोया अख्तर की फिल्म द आर्चीज से बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं।

टीजर से होगा बर्थडे का आगाज
रिपोर्ट्स की मानें तो शाहरुख का जन्मदिन डंकी के टीजर की रिलीज के साथ शुरू होगा। उसके बाद एक प्रशंसक कार्यक्रम होगा और बाद में शाहरुख हाथ हिलाकर अपने फैंस का अभिवादन करेंगे जो हर साल उनका जन्मदिन मनाने के लिए मन्नत के बाहर इकट्ठा होते हैं। इसके बाद वह अपनी पार्टी में जाएंगे जो बीकेसी, बांद्रा में आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन

पहली बार हिरानी के साथ काम कर रहे शाहरुख
गौरतलब है कि पठान और जवान की अपार सफलता के  बाद फैंस शाहरुख की डंकी का इंतजार कर रहे हैं। 2023 में अपनी तीन फिल्में रिलीज करने से पहले, किंग खान ब्रेक पर थे। आनंद एल राय की फिल्म जीरो के बाद से वह किसी भी प्रमुख भूमिका में नजर नहीं आए थे। डंकी राजकुमार हिरानी के साथ शाहरुख की पहली फिल्म है।
Seema Sajdeh: सीमा सजदेह ने सोहेल खान से क्यों लिया तलाक? अभिनेता की पूर्व पत्नी ने किया खुलासा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें