दुलकर सलमान को लेकर काफी समय से लगातार खबरें आ रही थीं कि वो बहुत जल्द बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले हैं। हाल ही में मिली जानकारी के अनुसार उनकी बॉलीवुड डेब्यू फिल्म का नाम भी तय कर लिया गया है।
आकर्ष खुराना की फिल्म 'कारवां' में इरफान खान और मिथिला पालकर के साथ दुलकर सलमान बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले हैं। हाल ही में मिथिला पालकर ने सोशल मीडिया पर इरफान और सलमान दुलकर के साथ एक बेहद प्यारा फोटो पोस्ट किया है। इसके साथ ही उन्होंने इसपर कैप्शन लिखा है, 'मेरे प्यारे को स्टार्स'।
Here we go! My lovely co-actors don't have any idea what they've gotten themselves into by obliging for pictures #Karwaan #Day2 #RSVP #HumansofKarwaan
A post shared by Mithila Palkar (@mipalkarofficial) on Sep 1, 2017 at 7:43am PDT