इस शुक्रवार रिलीज हुई अजय देवगन की फिल्म 'बादशाहो' को दर्शकों ने काफी पसंद किया। फिल्म के दमदार एक्शन और स्टार्स की दमदार एक्टिंग ने लोगों को खुश कर दिया। बात अगर फिल्म के पहले दिन के कलेक्शन की करे तो इस फिल्म ने रिलीज के पहले ही दिन 12.03 करोड़ का कारोबार कर लिया।
पढ़ें- इन खूबसूरत वादियों में मनाएंगे अक्षय कुमार अपना 50वां जन्मदिन
अपनी फिल्म की सफलता देखकर अजय देवगन काफी खुश हैं। अपनी खुशी अपने फैंस के साथ शेयर करने के लिए उन्होंने सोशल मीडिया का सहारा लिया हैं। उन्होंने ट्वीटर पर फैन्स को उनकी फिल्म को सरहाने के लिए शुक्रिया कहा।
Thank you for all the love and support for #Baadshaho. We have nothing but appreciation for you guys!
— Ajay Devgn (@ajaydevgn) September 3, 2017
बता दें कि तीन साल बाद अजय देवगन की किस्मत का दरवाजा खुला है। इससे पहले उनकी किसी भी फिल्म को इतनी अच्छी ओपनिंग नहीं मिला है। जिसके लिए उन्होंने अपने दर्शकों को दिल से शुक्रिया भी कहा हैं।
गौरतलब है कि अजय देवगन और इमरान हाश्मी स्टारर फिल्म 'बादशाहो' को दुनिया भर में 3242 स्क्रीन्स पर रिलीज़ किया गया है। जिसमे सिर्फ 2800 स्क्रीन भारत में है और 442 विदेशों की है। मिलन लुथरिया निर्देशित बादशाहो को 80 करोड़ के बजट में बनाया गया है। अजय देवगन की ये इस साल की पहली रिलीज़ है।