मलयाली फिल्मों में अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाने के बाद अब दलकीर सलमान ने बॉलीवुड का रुख कर लिया है। दलकीर जल्द ही रॉनी स्क्रूवाला की फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करेंगे।
रॉनी स्क्रूवाला की फिल्म में दलकीर के अलावा बॉलीवुड अभिनेता इरफान खान और मिथिला पालकर भी होंगी। मिथिला को लोग फेमस वेब सीरीज 'गर्ल इ द सिटी' की मीरा के रूप में जानते हैं। इस फिल्म का टाइटल अभी फाइनल नहीं किया गया है। फिल्म का निर्देशन 'ये जवानी है दीवानी' और '2 स्टेट्स' फिल्मों के डायलॉग लिख चुके आकर्ष खुराना करेंगे।
South Sensation @dulQuer all set to enter #Bollywood.. In a new movie with @irrfank and @mipalkar - Backed by @RonnieScrewvala - Best Wishes pic.twitter.com/jD4YgNNMrX
— Ramesh Bala (@rameshlaus) August 11, 2017
फिल्म में दलकीर के किरदार के लिए पहले अभिषेक बच्चन को लिया जाना था लेकिन वो फिलहाल जेपी दत्ता की फिल्म 'पल्टन' की शूटिंग में व्यस्त हैं। डेट क्लैश होने के कारण अभिषेक के हाथों से निकलकर ये फिल्म दलकीर की झोली में आ गिरी। खबरों के अनुसार ये एक कॉमेडी फिल्म होगी जिसमें दलकीर और इरफान रोड ट्रिप पर जाते नजर आएंगे।